क्लीनिक बना सट्टे का अड्डा: IPL मैचों पर ऑनलाइन दांव, कवर्धा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोचा

क्लीनिक बना सट्टे का अड्डा: IPL मैचों पर ऑनलाइन दांव, कवर्धा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोचा

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी एक क्लीनिक को अपने अवैध नेटवर्क का ठिकाना बनाए हुए था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र में दबिश दी, जहां से आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके पास से मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग आईडी के जरिए क्रिकेट मैचों में हर ओवर और रन पर दांव लगवा रहा था। मोबाइल की फोरेंसिक जांच में सट्टेबाजी से जुड़े चैट, लेनदेन और स्क्रीनशॉट मिले हैं, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित किया गया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

वहीं, रायगढ़ में भी पुलिस ने एक बड़े डिजिटल सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया है, जो पूरी तरह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित हो रहा था। इस मामले में मुख्य सरगना देव बंसल को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, सट्टेबाजी से जुड़े चैट और कई राज्यों की यात्रा के रिकॉर्ड मिले हैं।

Read More Bhopal Cyber Fraud: होटल ग्रुप को 1 करोड़ का ई-मेल फ्रॉड! 3 घंटे में 200 खातों में घुमा दी रकम, पुलिस ने 95 लाख कराए होल्ड

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब सट्टेबाजी का नेटवर्क तेजी से डिजिटल माध्यमों पर शिफ्ट हो रहा है, जिससे इसकी ट्रैकिंग चुनौतीपूर्ण हो गई है। आम लोगों से अपील की गई है कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। आने वाले समय में इस तरह के रैकेट के खिलाफ अभियान और तेज किए जाएंगे।

Read More जल संसाधन विभाग में बड़ा खेल: बेरोजगारों का हक छीना, हाईकोर्ट की रोक के बाद भी दागी अफसर को मलाईदार पोस्टिंग

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार