राशन दुकानों से 54 लाख का खाद्यान्न गायब: 16 को नोटिस जारी, हड़कंप

राशन दुकानों से 54 लाख का खाद्यान्न गायब: 16 को नोटिस जारी, हड़कंप

बिलासपुर में सामने आया बड़ा घोटाला, NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष और पार्षद पति सहित कई नामों पर FIR की तलवार

बिलासपुर। शहर की पाँच शासकीय उचित मूल्य दुकानों से 54.28 लाख रुपए मूल्य के चावल, शक्कर और नमक की बड़े पैमाने पर अफरा-तफरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में खाद्य विभाग ने एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अमितेश राय, पार्षद पति जुगल किशोर गोयल सहित कुल 16 लोगों को नोटिस जारी किया है। ये सभी लोग इन शासकीय उचित मूल्य दुकानों का संचालन करने वाली समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक या विक्रेता के पदों पर काबिज हैं। खाद्य नियंत्रक ने इन सभी को एफआईआर दर्ज करने की कड़ी चेतावनी भी दी है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

शहर में संचालित 5 राशन दुकानों में चावल, शक्कर और नमक गायब करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस सरकार में अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे अभय नारायण राय के बेटे अमितेश राय द्वारा वार्ड 42 में खैर माता खाद्य सुरक्षा पोषण सहकारी समिति का संचालन किया जा रहा था। 23 सितंबर 2024 को जांच में इस दुकान में 295.49 क्विंटल चावल, 2.60 क्विंटल शक्कर, 3.35 क्विंटल नमक कम मिला। दुकान को निलंबित कर दूसरे दुकान में अटैच करने पर हस्तांतरण के दौरान 285.48 क्विंटल चावल कम मिला। सत्यापन में भी उतना ही चावल चावल कम मिला। इसकी कीमत 11 लाख 98 हजार 20 रुपए है। 7 मई को दुकान के विक्रेता व अध्यक्ष अमितेश के साथ ही सचिव रामकुमार कश्यप को नोटिस दिया गया। वहीं एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई। 23 मई को फिर से नोटिस भेजा गया है। वार्ड 38 टिकरापारा में संचालित जय मातादी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार में 9 मार्च 2022 में जांच में खाद्यान्न की कमी मिली। दुकान को निलंबित किया गया। वहीं भौतिक सत्यापन करने पर 191.40 क्विंटल चावल और 0.62 क्विंटल शक्कर कम मिला। इसकी कीमत 8 लाख 5 हजार 939 रुपए है। 7 मई को दुकान की संचालन समिति के अध्यक्ष शरद केशरी, प्रबंधक जुगल किशोर गोयल और विक्रेता मुकुल चौहान को नोटिस दिया गया। उन्हें गबन किए गए खाद्यान धान की पूर्ति करने कहा गया। नेहरू नगर में संचालित मां अन्नपूर्णा शासकीय उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष गीतांजली यादव, सचिव कमल रजक व विक्रेता रविंद्र यादव को नोटिस दिया गया। 182.32 क्विंटल चावल, 1.18 क्विंटल नमक कम मिला। कीमत 7 लाख 66 हजार 888 रुपए है।

Read More तोरवा में हरिओम अस्पताल: बिना स्थायी लाइसेंस अवैध भवन में चल रहा संचालन, बगल के शादी घर के शोर के बीच मरीजों का इलाज जारी

13 लाख से ज्यादा का खाद्यान्न गायब

Read More भूसे से भरे ट्रक ने बाइक को रौंदा, 25 मीटर तक घिसटती रही बुजुर्ग महिला, मौके पर दर्दनाक मौत

वार्ड 39 में संचालित हो रहे मां भवानी राशन दुकान में 306.68 क्विंटल चावल, 4.59 क्विंटल शक्कर, 1.69 क्विंटल नमक कम मिला। इसकी कीमत 13 लाख 8 हजार 863 रुपए है। इसी तरह वार्ड 47 के महिला शक्ति राशन दुकान में 118.70 क्विंटल चावल, 3.23 क्विंटल शक्कर कम मिला। इसकी कीमत 5 लाख 12 हजार 331 रुपए है। अध्यक्ष पूनम गुप्ता, सचिव दुर्गा धुरी और विक्रेता राजीव गुप्ता को नोटिस दिया गया। जोग माया खाद्य समिति के द्वारा वार्ड 48 में संचालित राशन दुकान में 8 लाख 37 हजार 624 रुपए का चावल, शक्कर और नमक कम मिलने पर अध्यक्ष जोगमाया, उपाध्यक्ष कृष्णा भट्टाचार्य, विक्रेता शंख भट्टाचार्य को नोटिस दिया गया।

राजनीतिक रसूख की आड़ में चलता है हेरफेर का खेल, सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि इस तरह के घोटाले शामिल होते हैं राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर कैसे कुछ लोग शासकीय उचित मूल्य दुकानों का संचालन प्राप्त कर खाद्यान्नों के वितरण में बड़े पैमाने पर हेरफेर करते हैं। इन्हीं व्यक्तियों के नाम पर एक से अधिक दुकानें आवंटित करके राशन वितरण में बड़े पैमाने पर घोटाले किया जा रहे हैं  सत्ताधारी दल के प्रभाव वाली दुकानों पर जाँच का डंडा देरी से चलता है, जिससे ऐसे घोटाले फलता-फूलता रहते हैं। 

 

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना