रायपुर में 14 सटोरिए गिरफ्तार, 1500 से अधिक बैंक खाते फ्रीज

रायपुर में 14 सटोरिए गिरफ्तार, 1500 से अधिक बैंक खाते फ्रीज

ऑनलाइन सट्टा रैकेट के खिलाफ रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस पूरे ऑपरेशन में 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 1500 से अधिक बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं। पुलिस ने कोलकाता और असम में की गई छापेमारी को लेकर आज बड़ा खुलासा किया है ।

स्थानीय इनपुट के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में, साइबर रेंज यूनिट और थाना देवेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के पंडरी ओवरब्रिज के नीचे ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए आरोपी निखिल वाधवानी को गिरफ्तार किया है । निखिल वाधवानी, उम्र 31 वर्ष, निवासी दीपक कॉलोनी, न्यू राजेंद्र नगर को पकड़ कर उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस टीम ने कोलकाता और गुवाहाटी में रेकी की और फिर रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया। कोलकाता के न्यू टाउन स्थित आशियाना अपार्टमेंट से 6 आरोपी, राजारहाट स्थित तुलसी विहार अपार्टमेंट से 2 आरोपी, और गुवाहाटी के बेलटोला इलाके में महेन्द्री अपार्टमेंट से 6 सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए।

Read More पश्चिम बंगाल में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति, गोद में मासूम बच्चे भी बैठे रहे

सभी आरोपी ‘महादेव ऐप’ के पैनल्स – L 95 LOTUS, LOTUS 651 और LOTUS 656 के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे।

Read More सिंडिकेट से पैसा खाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने 4 अफसरों को भेजा नोटिस; दिल्ली तलब

पुलिस ने इन सटोरियों के कब्जे से 67 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, 4 राउटर, 94 एटीएम कार्ड, 15 सिम कार्ड, 32 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 1 सिक्योरिटी कैमरा, 4 पावर एक्सटेंशन बोर्ड और 3 कॉपियों में लिखा सट्टे का पूरा हिसाब-किताब बरामद किया है। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

Latest News

खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम
Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई