महादेव सट्टा एप: एएसआई चंद्रभूषण वर्मा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अब आपराधिक केस खत्म होने तक रुकी विभागीय जांच

महादेव सट्टा एप: एएसआई चंद्रभूषण वर्मा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अब आपराधिक केस खत्म होने तक रुकी विभागीय जांच

बिलासपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले के मुख्य आरोपी एएसआई चंद्रभूषण वर्मा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने साफ कर दिया है कि जब तक वर्मा के खिलाफ आपराधिक मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक पुलिस विभाग उनके खिलाफ विभागीय जांच नहीं चला सकता। जस्टिस की सिंगल बेंच ने इस आदेश में कहा कि एक साथ दो-दो जांच चलने से आरोपी पर मानसिक दबाव बनता है और इससे निष्पक्ष न्याय की उम्मीद कम हो जाती है। अब पुलिस विभाग को विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए आपराधिक केस के फैसले का इंतजार करना होगा।

दोहरी मार से बचाने के लिए कोर्ट का दखल

महादेव सट्टा एप केस में ईडी और ईओडब्ल्यू की जांच का सामना कर रहे चंद्रभूषण वर्मा ने विभागीय कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना कि एक ही घटना के लिए पुलिस की विभागीय जांच और कोर्ट का ट्रायल साथ-साथ चलना ठीक नहीं है। इससे आरोपी को अपना बचाव करने में दिक्कत आती है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि विभागीय जांच को तुरंत रोक दिया जाए और कानूनी निपटारा होने के बाद ही इसे दोबारा शुरू किया जाए।

Read More Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में

जांच जारी रहेगी पर कार्रवाई पर ब्रेक

Read More Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच

हालांकि हाईकोर्ट के इस आदेश का मतलब यह कतई नहीं है कि वर्मा को आरोपों से क्लीन चिट मिल गई है। ईडी और ईओडब्ल्यू द्वारा की जा रही आपराधिक जांच और कोर्ट में चल रहा केस पहले की तरह ही चलता रहेगा। कोर्ट ने सिर्फ पुलिस विभाग की आंतरिक जांच (विभागीय जांच) पर रोक लगाई है ताकि आरोपी पर दोहरी जांच का बोझ न पड़े।

क्या है पूरा मामला 

महादेव सट्टा एप घोटाला छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित मामलों में से एक है। इसमें कई बड़े पुलिस अफसरों और रसूखदारों के नाम सामने आए हैं। एएसआई चंद्रभूषण वर्मा को इस सिंडिकेट की एक अहम कड़ी माना जा रहा है।

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच