शराब घोटाला: 29 आबकारी अफसरों पर शिकंजा, सरकार ने दी केस चलाने की मंजूरी; अब जेल जाना तय

शराब घोटाला: 29 आबकारी अफसरों पर शिकंजा, सरकार ने दी केस चलाने की मंजूरी; अब जेल जाना तय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में शामिल 29 आबकारी अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राज्य सरकार ने इन सभी अफसरों के खिलाफ मुकदमा चलाने (अभियोजन) की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजी गई इस हरी झंडी के बाद अब इन अधिकारियों की गिरफ्तारी और जेल जाना लगभग तय माना जा रहा है।

पिछले एक महीने से मंत्रालय में रुकी इस फाइल को विभागीय मंत्री के कड़े रुख के बाद मंजूरी मिली है। इससे पहले ED ने घोटाले की जांच के दौरान इन अधिकारियों की भूमिका को संदिग्ध पाया था।

मंत्रालय में दबी थी फाइल, मंत्री के दखल से बढ़ा मामला

Read More चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

शराब घोटाले की जांच कर रही ED ने अपनी चार्जशीट में 33 अधिकारियों को आरोपी बनाया था। इनमें से तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास, एमडी अरुणपति त्रिपाठी और अनिल टुटेजा जैसे बड़े नाम पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। मैनपावर घोटाले में सहायक आयुक्त नवीन प्रताप सिंह भी जेल में हैं।

Read More अपडेट....जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा खेल: ACR में 'क' की जगह 'क+' कर हासिल की एसई की कुर्सी

बाकी बचे 29 अधिकारियों की फाइल लंबे समय से मंत्रालय में धूल फांक रही थी। चर्चा है कि शासन स्तर पर कुछ लोग इन्हें बचाने की कोशिश में थे, लेकिन फाइल मंत्री के पास पहुंचते ही स्थिति बदल गई। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद फाइल पर हस्ताक्षर हुए और इसे वापस ED को सौंप दिया गया।

 

अफसरों ने खुद कबूला था- 'हमें मिलता था हर महीने पैसा'

ED की पूछताछ में इन 29 अधिकारियों ने स्वीकार किया था कि शराब सिंडिकेट से उन्हें हर महीने बंधी-बंधाई रकम (कमीशन) मिलती थी। यह पैसा अवैध शराब की बिक्री और ओवररेटिंग को नजरअंदाज करने के बदले दिया जाता था। चार्जशीट के मुताबिक, जिला स्तर से लेकर मुख्यालय तक भ्रष्टाचार का यह नेटवर्क फैला हुआ था।

इन अधिकारियों पर गिरेगी गाज

ED की चार्जशीट में शामिल जिन अफसरों पर अब कार्रवाई होगी, उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

नवीन प्रताप सिंह, गंभीर सिंह, नोहर सिंह ठाकुर, नीतू नोतानी, अरविंद पटले, प्रकाश पाल, अनंत कुमार सिंह, अश्वनी कुमार अनंत, अनिमेष नेताम, मंजूश्री केसर, जनार्दन सिंह कौरब, प्रमोद कुमार नेताम, देवलाल वैद्य, दिनकर वासनिक, वेदराम लहरे, इकबाल अहमद खान, मोहित जायसवाल, नितिन खंडूजा, जीतूराम मंडावी, अलेख राम सिदार, लखन लाल ध्रुव, आशीष कोसम, गरीबपाल सिंह, विजय सेन शर्मा, विकास गोस्वामी, सौरभ बक्शी, राजेश जायसवाल, सोनल नेताम और रामकृष्ण मिश्रा।

आगे क्या होगा? 

अभियोजन की मंजूरी मिलने के बाद अब ED इन अधिकारियों को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है या सीधे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर सकती है। आबकारी महकमे में इस फैसले के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग