CGPSC SCAM: रात 2 बजे ED की धमक से अफसरों की उड़ी नींद! टामन सिंह के 'NGO-CSR' सिंडिकेट ने खोले राज, जानिए अब कौन-कौन है रडार पर?

CGPSC SCAM: रात 2 बजे ED की धमक से अफसरों की उड़ी नींद! टामन सिंह के 'NGO-CSR' सिंडिकेट ने खोले राज, जानिए अब कौन-कौन है रडार पर?

रायपुर/भिलाई. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली इनसाइड स्टोरी सामने आई है। सीबीआई (CBI) की तफ्तीश के बीच अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धमाकेदार एंट्री मार ली है। आधी रात को जब शहर गहरी नींद में था, तब भिलाई में एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के दरवाजे पर ईडी की दस्तक ने सूबे के प्रशासनिक और सियासी गलियारों में भारी खलबली मचा दी है।

रात 2 बजे का वो मेगा सर्च ऑपरेशन

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे ईडी की दो गाड़ियां भिलाई के सेक्टर-10 स्थित रिटायर्ड आईएएस जेके ध्रुव के निवास पर आ धमकीं। इतनी रात को केंद्रीय जांच एजेंसी की इस सर्जिकल स्ट्राइक से महकमे में हड़कंप मच गया है। घर के चप्पे-चप्पे के साथ-साथ अहम दस्तावेजों और डिजिटल गैजेट्स को खंगाला जा रहा है। सिर्फ जेके ध्रुव ही नहीं, बल्कि सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और उनके करीबियों से जुड़े लगभग एक दर्जन ठिकानों पर ईडी की अलग-अलग टीमें एक साथ ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

सिर्फ भाई-भतीजावाद नहीं, यह है 'कॉरपोरेट' करप्शन का खेल

अब तक माना जा रहा था कि 2020 से 2022 के बीच हुए पीएससी घोटाले में रसूखदारों ने सिर्फ अपने बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे मलाईदार पदों पर सेट किया था। लेकिन, ईडी की एंट्री ने इस घोटाले का एक नया और खतरनाक एंगल उजागर कर दिया है।

Read More बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी

सूत्रों की मानें तो यह सिर्फ अपनों को पास कराने का खेल नहीं था, बल्कि पर्दे के पीछे करोड़ों की लेन-देन का एक सुव्यवस्थित सिंडिकेट चल रहा था। बड़ा खुलासा यह हुआ है कि एक निजी कंपनी के 'सीएसआर' (CSR) फंड के नाम पर 45 लाख रुपये की मोटी रकम एक एनजीओ (NGO) के खाते में ट्रांसफर की गई थी। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इस एनजीओ की कमान कथित तौर पर तत्कालीन पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी की पत्नी के हाथों में थी।

Read More CG News: पैर में रॉड, निगरानी में दो जवान… फिर भी अस्पताल से भाग निकला तस्करी का आरोपी

पेपर लीक की 'कीमत' 45 लाख?

ईडी अब उस 'मनी ट्रेल' को डिकोड कर रही है, जिसके तहत आरोप है कि 45 लाख रुपये के इस तथाकथित सीएसआर डोनेशन के एवज में ही पीएससी परीक्षा की अति-गोपनीय जानकारियां और प्रश्नपत्र लीक किए गए। यानी, भ्रष्टाचार की इस काली कमाई को सफेद करने के लिए 'समाज सेवा' और एनजीओ के चोले का बकायदा इस्तेमाल किया गया। इसी वित्तीय हेराफेरी ने ईडी को इस केस में सीधा दखल देने का ग्राउंड दे दिया है।

CBI और ED का डबल अटैक

सीबीआई पहले ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है, लेकिन अब ईडी के एक्शन ने यह साफ कर दिया है कि जांच सिर्फ कॉपियां चेक करने वालों तक सीमित नहीं रहेगी। 'डबल इंजन' की इस जांच में अब उस पूरी चेन को खंगाला जा रहा है जहां-जहां से पैसों का फ्लो हुआ है। टामन सिंह सोनवानी और जेके ध्रुव तो महज शुरुआत माने जा रहे हैं।

जिस तरह से एक दर्जन ठिकानों पर फाइलें और बैंक डिटेल्स खंगाली जा रही हैं, उससे तय है कि आने वाले दिनों में पीएससी घोटाले की आंच कई और 'सफेदपोशों' तक पहुंचेगी। छत्तीसगढ़ के होनहार युवाओं के सपनों का सौदा करने वाले सिंडिकेट में अब ईडी की जांच कई चेहरों से नकाब नोचने वाली है।

Tags:

Latest News

पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई
फर्जी बिलिंग से करोड़ों के लेन-देन तक! खैर लकड़ी तस्करी नेटवर्क पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा, ₹1.70 करोड़ जब्त
मोहन भागवत के दौरे से छत्तीसगढ़ संघ में हलचल तेज, दो प्रांतों के गठन पर हो सकता है फैसला
वेतन के बिना त्योहार की तैयारी कैसे करें? कोरिया में नगरपालिका कर्मचारियों का आक्रोश, काम बंद कर धरने पर बैठे
कोंडागांव में मौतों का सिलसिला! 48 घंटे में 8 लोगों की गई जान, सड़क हादसों से लेकर तेंदुए के हमले तक मचा हड़कंप
Tesla Roadster: हवा में कलाबाजी करती दिखी कार, रॉकेट थ्रस्टर से लेकर कीमत तक जानें पूरी डिटेल
जमीन मिली, भवन नहीं बना, CAT की स्थायी बेंच पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य से मांगा जवाब
नौकरी का झांसा, तोमर का रिश्तेदार होने का दावा और ₹1.5 लाख की मांग! भोपाल में ठगी के आरोप से मचा हड़कंप
Cockroach Effigy in Ramleela: दिल्ली की रामलीला में इस बार कुछ अलग, रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला, क्या है इसके पीछे की कहानी?
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर संकट, किसान और आमजन परेशान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल; CM साय ने दी जानकारी
Crime News: रील और वेब सीरीज से आगे बढ़ा अपराध का खेल? मुजफ्फरनगर में 5.26 लाख की नकली करेंसी के साथ 3 गिरफ्तार