जमीन के विवाद ने तोड़ा भाईचारा: छोटे भाई के हाथों बड़े भाई की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

जमीन के विवाद ने तोड़ा भाईचारा: छोटे भाई के हाथों बड़े भाई की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा: जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पुटपुरा में घरेलू विवाद और जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। छोटे भाई ने गुस्से में आकर अपने ही बड़े भाई पर लोहे के एंगल से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

शराब के नशे में विवाद बना मौत की वजह
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि यह घटना 13 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे की है। मृतक 28 वर्षीय चंद्रभूषण टैगोर अक्सर शराब के नशे में घर में गाली-गलौज करता था और जमीन के बंटवारे को लेकर छोटे भाई चंद्रहास टैगोर व परिवार के अन्य सदस्यों से विवाद करता रहता था। परिजनों के अनुसार, घटना की रात भी चंद्रभूषण नशे की हालत में मां और छोटे भाई से झगड़ा कर रहा था। बार-बार समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना, तो गुस्से में आकर चंद्रहास ने पास रखे लोहे के एंगल से उसके सिर पर हमला कर दिया।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
हमले में गंभीर रूप से घायल चंद्रभूषण को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

Read More सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर

आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त
घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी चंद्रहास टैगोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त लोहे का एंगल भी जब्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और परिजनों व चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Read More 15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर

Tags:

Latest News

चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त
चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज