रायपुर में पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या के लिए फ्लिपकार्ट से मंगवाया था चाकू, इलास्ट्रीक रन कोरियर के 6 कर्मचारी गिरफ्तार, वारदात का वीडियो वायरल

रायपुर में पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या के लिए फ्लिपकार्ट से मंगवाया था चाकू, इलास्ट्रीक रन कोरियर के 6 कर्मचारी गिरफ्तार, वारदात का वीडियो वायरल

रायपुर में पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या के लिए फ्लिपकार्ट से मंगवाया था चाकू, इलास्ट्रीक रन कोरियर के 6 कर्मचारी गिरफ्तार, वारदात का वीडियो वायरल

राजधानी रायपुर में पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या के लिए फ्लिपकार्ट से मंगवाए गए चाकू का इस्तेमाल किया गया। इलास्ट्रीक रन कोरियर के जरिए हुई डिलीवरी के मामले में 6 कर्मचारी गिरफ्तार, वारदात का CCTV वीडियो वायरल।

रायपुर: राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप मैनेजर की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने हत्या की साजिश के तहत फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन चाकू ऑर्डर किया था, जो इलास्ट्रीक रन कोरियर के जरिए उन्हें डिलीवर हुआ था। पुलिस ने इस मामले में 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। घटना 16 जुलाई की है, जब 2 बदमाश बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचे। उन्होंने 50 रुपए का पेट्रोल भरवाया और फिर मैनेजर से पैसे छीनने की कोशिश की। जब मैनेजर ने विरोध किया और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसी चाकू से उसके गले पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस पूरी वारदात का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 24 वर्षीय कुनाल तिवारी और 22 वर्षीय समीर टंडन अभनपुर के रहने वाले है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि मर्डर के लिए चाकू ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से ऑर्डर किया था। पुलिस का कहना हैं कि इसी चाकू से लूट, हत्या और हत्या का प्रयास जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम दिया गया। आरोपी कुनाल के मोबाइल की जांच पर आरोपी के मोबाइल नंबर से फ्लिप कार्ड ऑनलाइन शॉपिंग साइट से ऑनलाइन चाकू मंगवाने के सबूत मिले। इसके अलावा अन्य 2 चाकू को भी फ्लिपकार्ट के माध्यम से मंगवाना गया था।

रायपुर पुलिस ने मीटिंग और पत्राचार के माध्यम से समस्त ऑनलाइन प्लेटफार्म के मैनेजरों एवं डिस्ट्रीब्यूटरों को हिदायत थी कि ऐसा कोई भी घातक चाकू व हथियार डिलीवरी न किया जाए। जिससे मानव जीवन पर संकट उत्पन्न हो, लेकिन पुलिस ने जांच में पाया कि फ्लिपकार्ट और इलास्ट्रीक रन कोरियर के मैनेजर और कार्य करने वाले डिस्ट्रीब्यूटर व अन्य कर्मचारी ऑनलाइन पार्सल में बारकोड के माध्यम से चाकू होने की जानकारी होते हुए भी ग्राहकों को चाकू डिलवरी किया था।

Read More जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े पानी टैंकर से जा टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

गिरफ्तार आरोपी
गुलरेज अली पिता स्व० गुलेसर अली उम्र 42 वर्ष निवासी सीया रेसीडेंसी पचपेड़ी नाका रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर। मोहित कुमार पिता सतीश चंद उम्र 37 वर्ष निवासी ए-202 डालिलियन प्लाजा मोवा थाना पंडरी जिला रायपुर। अभिजीत गोस्वामी पिता अर्धेदु गोस्वामी उम्र 37 वर्ष निवासी कृष्णा गेस्ट हाऊस रूम नं. 106 नियर कृष्णा लैंड मार्क कोटा रायपुर। दिनेश कुमार पिता उत्तम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी अमलेश्वर थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग। हरीशंकर साहू पिता बलीराम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी बकतरा थाना अभनपुर जिला रायपुर। आलोक साहू पिता सुखलांबर साहू उम्र 23 वर्ष निवासी लोधीपारा चौक के पास थाना पंडरी जिला रायपुर।

Read More CG Liquor Scam: EOW की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब सप्लाई में इस्तेमाल 3 वाहन जब्त, सरकारी दुकानों तक सीधी पहुंच का खुलासा

इस मामले में पुलिस ने धारा 125(बी), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया है। इसके बाद दोनों कंपनी के आधे दर्जन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना