क्या तरबूज और बिरयानी खाने से हो सकती है मौत? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

क्या तरबूज और बिरयानी खाने से हो सकती है मौत? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

घटना मुंबई की है जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत बिरयानी और तरबूज खाने के बाद हो गई. फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि ये मामला फूड प्वाइजनिंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही जानकारी मिल पाएगी. मुंबई के पायधुनी इलाके में रहने वाले इस परिवार के 9 लोगों ने रात 10 बजे बिरयानी खाई थी. उसके बाद रात को करीब 1.30 बजे चार लोगों ने तरबूज भी खाया था. इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ी और एक- एक करके अस्पताल में चारों की मौत हो गई.

इस घटना के बाद एक सवाल लोगों के मन में आ रहा है कि क्या तरबूज और बिरयानी खाने से ऐसा हुआ है. लोगों की मौत का कारण कहीं फूड प्वाइजनिंग तो नहीं? इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

क्या बिरयानी और तरबूज खाने से मौत हो हुई है?
डॉ. बताते हैं कि मौत का असली कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन ऐसा नहीं है कि बिरयानी और इसके बाद तरबूज खाना मौत की वजह हो सकता है. इन चीजों को साथ खाने या कुछ घंटे के अंतराल के बाद खाना मौत की वजह हो. ऐसा मुमकिन नहीं है. ये मामला इन चीजों के खुले में रखने और इससे हुई फूड प्वाइजनिंग से होने की आशंका है.

Read More आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज

डॉ. के मुताबिक, जब खाने की चीजों को कई घंटों तक खुले मे रखते हैं तो इनमें खतरनाक बैक्टीरिया पनप सकते हैं. फल हो या बिरयानी या कोई दूसरा भोजन इनको घंटों खुले में रखने से स्टैफिलोकोकस ऑरियस, साल्मोनेला एंटरिटिडिस और एस्चेरिचिया कोलाई जैसे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. ये सभी बैक्टीरिया बहुत खतरनाक होते हैं. जब कोई व्यक्ति ऐसी चीजों को खाता है तो ये पेट में चले जाते हैं और फूड प्वाइजनिंग से लेकर सेप्सिस तक का कारण बन सकते हैं.

Read More Cancer Cases in India: भारतीय पुरुषों में इन 4 कैंसर का खतरा ज्यादा, AIIMS डॉक्टर ने बताए प्रमुख कारण और चेतावनी संकेत

फूड प्वाइजनिंग कैसे बन सकती है मौत का कारण?
डॉ. बताते हैं कि फूड प्वाइजनिंग को लेकर सामान्य उल्टी और दस्त मानते हैं, लेकिन ये कुछ मामलों में जानलेवा साबित हो सकता है. कुछ लोगों को अगर बार-बार उल्टी आती है तो इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इसके साथ ही इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से कम हो सकते हैं. इनके कम होने का सीधा असर बीपी पर पड़ता है. ब्लड प्रेशर तेजी से गिरकर 50 से भी नीचे जा सकता है. इस स्थिति में शॉक जैसी स्थिति बन जाती है, जो जानलेवा हो सकता है.

डॉ. कहते हैं कि ये सेप्सिस का भी कारण बन सकता है. ऐसा तब होता है जब बैक्टीरिया खून में फैलने लगते हैं और खून में सेप्सिस हो जाता है. सेप्सिस बहुत ही खतरनाक होता है. ये मौत का कारण भी बन सकता है.

खुले में रखी चीजें न खाएं
डॉ. कहते हैं कि कभी भी खुली में रखी चीजें न खाएं. खासतौर पर इस मौसम में तो बिलकुल भी नहीं. अगर आपने कोई फल काटा है तो उसको तुरंत खा लें. इसी तरह बिरयानी या कोई सब्जी और चावल भी पकाने के आधे से एक घंटे के भीतर जरूर खा लें. अगर 2 घंटे बाद किसी कारण खाना भी है तो इनको कवर करके रखें. इससे खाने की चीजों में बैक्टीरिया के पनपने की आशंका कम रहेगी.

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

  • लगातार उल्टी
  • दस्त
  • तेज बुखार
  • सिरदर्द
Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी