पुलिस गई गांजा पकड़ने, पीछे से चोर उड़ा ले गया साहब की 'सरकारी बोलेरो'! अंबिकापुर में दिखा 'सुपरचोर' का गजब भौकाल

पुलिस गई गांजा पकड़ने, पीछे से चोर उड़ा ले गया साहब की 'सरकारी बोलेरो'! अंबिकापुर में दिखा 'सुपरचोर' का गजब भौकाल

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) आपने फिल्मों में तो पुलिस को गच्चा देते हुए कई शातिर चोरों को देखा होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जो कांड हुआ है, उसने बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर मसाला फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है! इसे कहते हैं— उल्टा चोर, कोतवाल को ही चूना लगा दे! सूबे में आमतौर पर पुलिस का भौकाल टाइट रहता है, लेकिन अंबिकापुर में खाकी के साथ ऐसा 'खेला' हुआ कि खुद पुलिस महकमे के ही होश फाख्ता हो गए। गांजा तस्करों पर 'सिंघम स्टाइल' में रेड मारने गई पुलिस की टीम उस वक्त सिर पकड़ कर बैठ गई, जब उन्हें पता चला कि कोई उनकी शान की सवारी यानी 'सरकारी बोलेरो' ही उड़ा ले गया है!

जब शिकारी खुद बन गया शिकार 

यह पूरी कहानी किसी कॉमेडी-थ्रिलर से कम नहीं है। हुआ यूं कि कोतवाली पुलिस की एक टीम पूरी मुस्तैदी और भारी लाव-लश्कर के साथ ‘सत्तीपारा’ इलाके में गांजा तस्करों के खिलाफ एक सीक्रेट ऑपरेशन पर निकली थी। इस टीम की कमान संभाल रहे थे प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे। साहब अपनी टीम के साथ सरकारी बोलेरो में सवार होकर पूरे रौब के साथ इलाके में पहुंचे। गाड़ी को एक गली के बाहर शान से खड़ा किया गया और पुलिसिया स्टाइल में टीम अपराधियों को दबोचने के लिए पैदल ही अंदर घुस गई। उन्हें लगा कि आज तो तस्करों की खैर नहीं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि आज किस्मत उनके ही मजे लेने वाली है!

Read More हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस

 

Read More अपडेट....जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा खेल: ACR में 'क' की जगह 'क+' कर हासिल की एसई की कुर्सी

पुलिस अंदर सूंघ रही थी गांजा, बाहर चोर ने कर दिया 'कांड

 

इधर पुलिस तस्करों के ठिकानों पर खाक छान रही थी और उधर एक शातिर चोर मुकेश नामदेव की नजर सड़क पर लावारिस खड़ी चमचमाती सरकारी गाड़ी पर पड़ गई। मुकेश ने न पुलिस का खौफ खाया, न उस खाकी वर्दी का डर। भाई साहब ने आव देखा न ताव, चुपके से गाड़ी में हाथ साफ किया और सीधे पुलिस की ही गाड़ी का स्टेयरिंग थामकर रफूचक्कर हो गए।

जरा सोचिए उस नजारे को— पुलिस अंदर गांजा ढूंढ रही है, और बाहर उनका रथ ही गायब! जब पुलिस की टीम पसीना बहाकर बाहर आई और अपनी गाड़ी नदारद देखी, तो महकमे में जो हड़कंप मचा, वो देखने लायक था।

 

चोर ओवरस्मार्ट था, पर साहब का फोन 'ब्रह्मास्त्र' बन गया

 

पुलिस की सरेआम भद पिट चुकी थी और शहर में हाई अलर्ट जैसा माहौल बन गया। लेकिन कहते हैं ना, हर अपराधी कोई न कोई सुराग छोड़ता है। चोर मुकेश ने पुलिस की गाड़ी तो उड़ा ली थी, लेकिन वो एक बहुत बड़ी और "महंगी" चूक कर बैठा। दरअसल, प्रशिक्षु डीएसपी साहब अपना मोबाइल फोन जल्दबाजी में गाड़ी में ही भूल गए थे। बस फिर क्या था! साइबर सेल की टीम तुरंत एक्टिव हुई और मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस करना शुरू कर दिया।

 

क्लाइमेक्स: राम मंदिर के पास खत्म हुआ एडवेंचर

 

जीपीएस लोकेशन का पीछा करते-करते पुलिस की टीम ‘राम मंदिर’ के पास पहुंची। वहां शातिर मुकेश नामदेव अपनी चुराई हुई 'वीआईपी सवारी' के साथ मजे से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने घेराबंदी कर न सिर्फ मुकेश को धर दबोचा, बल्कि अपनी बोलेरो और उसकी चाबियां भी सकुशल वापस हासिल कर लीं।

भले ही कुछ घंटों की भारी फजीहत और किरकिरी के बाद खाकी को अपनी गाड़ी वापस मिल गई हो, लेकिन इस घटना ने पूरे शहर में चटखारे लेने का पूरा मौका दे दिया है। अब चोर मुकेश सलाखों के पीछे बैठकर ये जरूर सोच रहा होगा कि पुलिस की गाड़ी चुराने का ये 'एडवेंचर' उसे कितना भारी पड़ गया! वहीं, आम जनता दबी जुबान में बस एक ही सवाल पूछ रही है— *जब पुलिस खुद की गाड़ी सुरक्षित नहीं रख पा रही, तो अपराधियों के इस बढ़ते हौसले के बीच कीआम आदमी का क्या होगा?

Tags:

Latest News

Nationwide Bank Strike: आज बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लगातार छुट्टियों से 3-4 दिन प्रभावित रहेगा ब्रांच का कामकाज; जानें क्या-क्या मांगें Nationwide Bank Strike: आज बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लगातार छुट्टियों से 3-4 दिन प्रभावित रहेगा ब्रांच का कामकाज; जानें क्या-क्या मांगें
पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, लगाया मारपीट का आरोप, एक आरक्षक निलंबित
Rohit Chandel: POCSO केस में टीवी एक्टर रोहित चन्देल को कोर्ट से राहत, करीब दो महीने बाद जेल से निकलने का रास्ता साफ
भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं गलत और अधूरी जानकारी- हाई कोर्ट, 9 महीने पहले निपट चुके राजस्व प्रकरण को बताया लंबित, रिव्यू में बदला अपना आदेश
CG News: प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था पनीर का कारोबार! ओडिशा रवाना होने से पहले 650 किलो की खेप जब्त, जांच शुरू
CG News: ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में किया गया टैक्स फ्री, राज्यपाल-सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने साथ देखी फिल्म, CM साय ने की घोषणा
CG News: स्पा सेंटर की चमक के पीछे छिपा था कथित गंदा खेल? पुलिस रेड में संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, युवतियों ने लगाए गंभीर आरोप
स्मार्टफोन सेक्टर में फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ेगी भर्ती, 39,600 तक मौसमी नौकरियां मिलने की उम्मीद
घर में खाना बनाने वाली महिलाओं के लिए भी जरूरी है सावधानी, किचन का धुआं बन सकता है सांसों के लिए परेशानी
तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश
अपडेट....जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा खेल: ACR में 'क' की जगह 'क+' कर हासिल की एसई की कुर्सी
Lemon and Chillies: घर, दुकान और गाड़ी पर क्यों टांगते हैं नींबू-मिर्च? बुरी नजर या सिर्फ परंपरा, जानिए पूरा सच