बलौदाबाजार में शिक्षक ने भाई के साथ मिलकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठगे 1.42 करोड़, कहा- 2 साल में होगा डबल मुनाफा

बलौदाबाजार में शिक्षक ने भाई के साथ मिलकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठगे 1.42 करोड़, कहा- 2 साल में होगा डबल मुनाफा

बलौदाबाजार में शिक्षक ने भाई के साथ मिलकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठगे 1.42 करोड़, कहा- 2 साल में होगा डबल मुनाफा

बलौदाबाजार जिले में एक सरकारी शिक्षक और उसके भाई शेयर‑मार्केट में निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने में संलिप्त पाए गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जिन पर दो वर्षों में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर कुल ₹40.82 लाख की ठगी का आरोप है।

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सरकारी शिक्षक और उसके भाई ने मिलकर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी दो साल में पैसा दोगुना करके लौटाने का झांसा देते थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब थाना कसडोल में आरोपियों के खिलाफ दो लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोपियों ने अपने परिवार के सदस्यों की मदद से एक पूरा फर्जी नेटवर्क तैयार किया था, जिसकी मदद से उन्होंने कसडोल, लवन, गिधौरी, महासमुंद, शिवरीनारायण और रायगढ़ जैसे क्षेत्रों के कई लोगों को निशाना बना चुके हैं। कसडोल थाने में कटगी निवासी गोपाल प्रसाद देवांगन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी ग्राम कटगी बस स्टैंड में एल्युमिनियम स्टील वर्कशॉप की दुकान है। 25 अगस्त 2023 को ग्राम महकम निवासी रामनारायण साहू से रेलिंग के काम के सिलसिले में उनकी पहचान हुई।

इसके बाद रामनारायण और उसके साथियों ने गोपाल को शेयर मार्केट में निवेश कर दो साल के भीतर दोगुना रिटर्न का झांसा दिया। इस झांसे में आकर गोपाल ने अलग-अलग तारीखों में नगद, फोन-पे और अन्य माध्यमों से कुल 19,43,000 रुपए आरोपियों को दे दिए।

Read More जांच में दोषी, फिर भी कार्रवाई नहीं : आबकारी विभाग के 'करोड़पति बाबू' दिनेश दुबे को आखिर किसका संरक्षण

वहीं, रामनारायण ने इसी तरह गोपाल प्रसाद देवांगन के दोस्त राजेश कुमार देवांगन और अनिल कुमार प्रजापति को भी शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर दो साल में रकम दोगुनी कर लौटाने का झांसा दिया। विश्वास में लेकर आरोपियों ने इनसे भी मोटी रकम हड़प ली। इस पूरे मामले में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कुल 40 लाख 82 हजार रुपए की ठगी कर ली।

Read More खबर का असर: शिवराम सिंघारे का पुराना आदेश निरस्त, हटाकर प्रमुख अभियंता कार्यालय में किया अटैच

साल 2024 में भी आरोपियों ने इसी तरह की ठगी को अंजाम दिया था। उन्होंने राजकुमार यदु से भी शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 82 लाख रुपए की ठगी की थी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने जांच टीम बनाई गई। टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी रामनारायण साहू और उसके भाई हेमंत साहू को गिरफ्तार कर लिया है। टीम दोनों आरोपियों के बैंक खातों और संपत्ति की जांच कर रही है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी रामनारायण खुद को विभिन्न संस्थाओं जैसे कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, दिल्ली जर्नलिज्म एंड इन्वेस्टिगेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट और भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा से जुड़ा बताता था। ठगी की गई राशि को वह अलग-अलग फर्जी संस्थाओं के नाम पर निवेश करता था। आरोपियों के खिलाफ कसडोल और मंदिर हसौद थाने में धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हैं।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध