तेज रफ्तार बनी मौत का कारण: बाइक रेसिंग के दौरान नाले में गिरा नाबालिग, मौके पर गई जान

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण: बाइक रेसिंग के दौरान नाले में गिरा नाबालिग, मौके पर गई जान

बिलासपुर। शहर में तेज रफ्तार और अवैध बाइक रेसिंग का खतरनाक ट्रेंड एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। आज सुबह सकरी थाना क्षेत्र के आसमा सिटी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ हाई-स्पीड बाइक रेसिंग कर रहा था, तभी नियंत्रण खोने से उसकी बाइक नाले में जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर निवासी प्रेम कुमार सिंह (16 वर्ष) के रूप में हुई है। रविवार सुबह करीब 7 बजे प्रेम अपने दो से तीन अन्य युवकों के साथ R15 बाइक पर तेज रफ्तार में रेसिंग कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक पहले सड़क किनारे खड़े पान ठेले से टकराई और फिर सीधे पास के नाले में जा गिरी।

हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि प्रेम उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव

घटना की जानकारी मिलते ही सकरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रेसिंग में शामिल अन्य बाइक सवार कौन थे, दुर्घटना के समय उनकी भूमिका क्या रही, और नाबालिग द्वारा बाइक चलाने की अनुमति किस परिस्थिति में मिली।

Read More CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस हादसे को गंभीर चेतावनी बताते हुए आम नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। साथ ही सड़क पर स्टंट और रेसिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही है। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर साबित करता है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और नियमों की अनदेखी किसी की भी जिंदगी छीन सकती है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच