दिल्ली से रायपुर तक कुर्सी की भूख या देशहित से खिलवाड़: 1946 की अड़ंगेबाजी से लेकर आज की सियासी रार का पूरा कच्चा-चिट्ठा

दिल्ली से रायपुर तक कुर्सी की भूख या देशहित से खिलवाड़: 1946 की अड़ंगेबाजी से लेकर आज की सियासी रार का पूरा कच्चा-चिट्ठा

रायपुर/नई दिल्ली। देश की सत्ता का इतिहास कुर्सी की खींचतान और निजी हठधर्मिता से भरा पड़ा है। जब भी कुर्सी की लालसा देश की भलाई से आगे निकल जाती है, तो कायदे-कानून और लोकतांत्रिक ढांचे की धज्जियां उड़ने लगती हैं। बात 1946 के अंतरिम सरकार बनाने के वक्त की हो या फिर आज संसद से लेकर परदेस की जमीन तक मचे घमासान की, सियासत का तौर-तरीका जस का तस है।

1946: 12 कमेटियों का समर्थन दरकिनार, सिर्फ नेहरू की अड़चन जीती

साल 1946 में आजादी चौखट पर खड़ी थी और पार्टी की कमान संभालने का पेंच फंसा था। उस वक्त 15 प्रांतीय कमेटियों में से 12 से ज्यादा कमेटियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर अपनी रजामंदी दी थी, और पार्टी के कायदे के हिसाब से वही वाजिब हकदार थे। लेकिन जे.बी. कृपलानी और मौलाना आजाद के संस्मरण बताते हैं कि जवाहरलाल नेहरू किसी दूसरे नेता के मातहत काम करने पर राजी नहीं थे। उनका रुख था कि वे नंबर दो बनकर नहीं रहेंगे, जिससे पार्टी में टूट की नौबत आ गई थी। मुल्क के बंटवारे की आहट को देखकर सरदार पटेल ने फसाद के बजाय शांति को चुना और महात्मा गांधी का इशारा पाते ही बिना किसी हील-हुज्जत के अपना परचा वापस खींच लिया।

80 बरस बाद: संसद में हल्ला

आठ दशक गुजरने के बाद भी वही पैंतरेबाजी मैदान में दिखती है। नेता प्रतिपक्ष का पद सरकार से जवाब मांगने का जरिया होता है, मगर आज बात नीति-नियमों के विरोध से निकलकर सीधे संस्थाओं से टकराने तक जा पहुंची है। दोनों सदनों में कायदे की चर्चा और बातचीत के बदले रोजाना शोर-शराबा, तख्तियां और काम रोको का तमाशा चल रहा है।

Read More CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट

हालत यह है कि चुनाव आयोग से लेकर देश की सबसे बड़ी अदालत के फैसलों पर खुले मंचों से कीचड़ उछाला जा रहा है। अपने देश के अंदरूनी मसलों और सियासी खुंदक को विदेशों में ले जाकर परोसा जा रहा है। प्रधानमंत्री का पद 140 करोड़ बाशिंदों के मत का प्रतीक होता है, उस पर चोट करने के चक्कर में देश की साख को बट्टा लगाया जा रहा है।

Read More Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल

पड़ोसी मुल्क श्रीलंका जैसी बदहाली और उथल-पुथल की तस्वीरें सामने हैं। इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि गांधी जी मानते थे कि विदेशी मामलों और अंग्रेजी हुकूमत से बातचीत में नेहरू की पकड़ रहेगी, जबकि पटेल बिना कुर्सी के भी पूरे संगठन और देश को थामने की कूवत रखते थे।

नरेश चंद्र गुप्ता : वरिष्ठ अधिवक्ता 

Tags:

Latest News

Navratri 2026: नवरात्रि में रोज साबूदाना खाना कितना सही? ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक, जानें जरूरी बातें Navratri 2026: नवरात्रि में रोज साबूदाना खाना कितना सही? ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक, जानें जरूरी बातें
डिप्टी कलेक्टर की पत्नी ने खोला राज: शादी के दूसरे दिन से ताने, प्रेग्नेंसी में मारपीट और 3 करोड़ की डिमांड
Land Purchase Tips: जमीन खरीदने से पहले इन दिनों और तिथियों का रखें ध्यान, ज्योतिष में बताए गए हैं खास नियम
दिल्ली से रायपुर तक कुर्सी की भूख या देशहित से खिलवाड़: 1946 की अड़ंगेबाजी से लेकर आज की सियासी रार का पूरा कच्चा-चिट्ठा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एनकोर्ड की बैठक सम्पन्न
डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता