गरियाबंद ओपेरा कांड: SDM की मौजूदगी के बीच अश्लील डांस, पुलिसकर्मी लाइन अटैच

गरियाबंद ओपेरा कांड: SDM की मौजूदगी के बीच अश्लील डांस, पुलिसकर्मी लाइन अटैच

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिला प्रशासन की मौजूदगी में खुलेआम अश्लील मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाने का आरोप लगा है। देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में आयोजित 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें अर्धनग्न महिलाओं का डांस, पैसे लुटाते लोग और आपत्तिजनक हरकतें साफ देखी जा सकती हैं।

ओपेरा के नाम पर अश्लीलता
जानकारी के मुताबिक, उरमाल में युवा समिति द्वारा 29 दिसंबर 2025 से 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोजकों ने इस कार्यक्रम के लिए मैनपुर SDM तुलसी दास मरकाम से विधिवत अनुमति ली थी। मनोरंजन के नाम पर ओडिशा के कटक स्थित ‘जय दुर्गा ओपेरा’ से बार डांसरों को बुलाया गया, जिन्होंने 8, 9 और 10 जनवरी को कथित रूप से अश्लील नृत्य प्रस्तुत किए।comp-41_1768112005

SDM का वीडियो बनाते दिखना, पुलिसकर्मियों पर भी आरोप
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अश्लील डांस के दौरान SDM कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। एक वीडियो में SDM अपने मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। दो पुलिसकर्मी महिलाओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते दिखे। मामला सामने आने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।

Read More जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम

60 हजार में बुलाई गई डांसर, टिकट 200–400 रुपए
सूत्रों के अनुसार, एक बार डांसर की दैनिक फीस 60 हजार रुपए तय थी, समिति को प्रतिदिन करीब 1.20 लाख रुपए खर्च करने पड़े, दर्शकों के लिए 200 से 400 रुपए तक टिकट रखा गया था। भीड़ में अफसर, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि और आम लोग शामिल थे। कई लोग मंच पर महिलाओं पर पैसे उड़ाते और आपत्तिजनक हरकतें करते नजर आए।comp-43-1_1768112276

Read More एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

SDM के लिए आरक्षित थी आगे की सीट
बताया जा रहा है कि 9 जनवरी की रात SDM कार्यक्रम में पहुंचे, जिनके लिए मंच के पास विशेष सीट आरक्षित थी। रात 11 बजे से तड़के 3 बजे तक कथित रूप से अश्लील डांस चलता रहा।

शिकायत के बाद कार्रवाई, आयोजक गिरफ्तार
10 जनवरी को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया। आयोजक देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू और हसन डाडा के खिलाफ BNS की धारा 296 (3)(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें मुचलके पर छोड़ा गया। 

SDM पर भी कार्रवाई की उठी मांग
स्थानीय युवक द्वारा थाने में दी गई शिकायत में SDM की भूमिका की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। प्रशासन ने 10 जनवरी को ही आयोजन बंद करवा दिया था।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच