गरियाबंद अश्लील डांस केस: जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी, एसडीएम पर गिरी गाज, इधर डांसर गिरफ्तार

गरियाबंद अश्लील डांस केस: जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी, एसडीएम पर गिरी गाज, इधर डांसर गिरफ्तार

गरियाबंद। देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में आयोजित 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम के दौरान हुए अश्लील डांस मामले में प्रशासनिक जांच पूरी हो गई है। अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने अपनी जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी है। अंतिम औपचारिकताओं के बाद यह रिपोर्ट कमिश्नर को भेजी जाएगी, जहां से आगे की कार्रवाई तय होगी। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट सौंपे जाने की आधिकारिक पुष्टि की है।

अनुमति प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि
जांच में सामने आया है कि कार्यक्रम को अनुमति देने के दौरान नियमों की अनदेखी की गई। पुलिस और तहसील स्तर से आवश्यक अनुमति नहीं ली गई, वहीं भूमि स्वामी की सहमति भी नहीं प्राप्त की गई थी। जांच अधिकारी ने आयोजक मंडल के सदस्यों, कोटवार, सरपंच, पंच और मीडिया प्रतिनिधियों के बयान दर्ज किए। बयानों से यह भी स्पष्ट हुआ कि 29 दिसंबर को प्राप्त आवेदन को उसी दिन मंजूरी दे दी गई। जिस नरेंद्र साहू को आयोजन समिति का अध्यक्ष बताकर आवेदन प्रस्तुत किया गया था, उसे स्वयं आवेदन की जानकारी नहीं थी। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि अनुमति से जुड़े प्रतिवेदन केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहे।WhatsApp-Image-2026-01-14-at-11.03.29-PM-1-576x1024

आयोजन में एसडीएम की मौजूदगी और मनोरंजन की पुष्टि
जांच रिपोर्ट में एसडीएम की आयोजन स्थल पर मौजूदगी और कार्यक्रम का आनंद लेने की पुष्टि भी की गई है। यह तथ्य सामने आने के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक रंग ले लिया है।

Read More कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश

अश्लील डांस मामले में 15वीं गिरफ्तारी
इस प्रकरण में देवभोग पुलिस ने 8 जनवरी को प्रस्तुति देने वाली डांसर सुचित्रा जेना को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी फैजुल शाह के अनुसार गिरफ्तारी ओडिशा के जाजपुर जिले के धर्मशाला थाना क्षेत्र से की गई। हालांकि, डांसर को वहीं निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस पहले ही आयोजकों के खिलाफ धारा 296 एवं 3-5 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।WhatsApp-Image-2026-01-14-at-11.03.29-PM-1024x576

Read More Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच

दूसरी डांसर की तलाश जारी
9 जनवरी के कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली डांसर निशा महाराणा की तलाश अभी जारी है। बताया जा रहा है कि निशा ने कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भीड़ जुटाने की अपील की थी। इसी कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुए अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एसडीएम के मंच के पास थिरकते नजर आने की भी चर्चा रही।

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक