कागजों पर लकी गैरेज और खेतों में बेमेल बीज, छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ 3.85 करोड़ का सब्जी स्कैम

कागजों पर लकी गैरेज और खेतों में बेमेल बीज, छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ 3.85 करोड़ का सब्जी स्कैम

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उद्यानिकी विभाग में एक ऐसा बीज खेल सामने आया है, जहां नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए करोड़ों रुपये के ऐसे बीज खपा दिए गए, जो प्रदेश की आबोहवा के लिए बने ही नहीं थे। इस पूरे घोटाले की जड़ें इतनी गहरी हैं कि जिस फर्म को करोड़ों का टेंडर दिया गया, उसका दफ्तर धरातल पर है ही नहीं। मीडिया की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि छत्तीसगढ़ की लाल मिट्टी में हरियाणा का करेला और पंजाब की लौकी उगाने की साजिश रची गई, जिससे न केवल सरकारी खजाने को 3.85 करोड़ की चपत लगी, बल्कि किसानों की मेहनत पर भी पानी फिरने का खतरा पैदा हो गया है।

गैरेज से चल रहा था करोड़ों का टेंडर?

जांच में सबसे चौंकाने वाला तथ्य सप्लायर फर्म 'किसान एग्रोटेक' के पते को लेकर सामने आया है। जीएसटी और सरकारी दस्तावेजों में फर्म ने अपना पता 'लकी गैरेज, धमधा रोड, दुर्ग' दर्ज कराया है। जब हमारी टीम मौके पर पहुंची, तो वहां किसी ऑफिस के बजाय एक ट्रांसपोर्ट गैरेज संचालित होता मिला। हैरानी की बात यह है कि विभाग ने बिना किसी भौतिक सत्यापन (Physical Verification) के एक ऐसी फर्म को करोड़ों का काम सौंप दिया, जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं था।

Read More कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर....

जलवायु के साथ खिलवाड़: राजपत्र के नियमों की अनदेखी

Read More सूकर फार्म की दीवार में लाखों का घोटाला: 9 इंजीनियरों पर FIR, अफसरों को बचाने पुलिस पेश नहीं कर रही चालान

उद्यानिकी विभाग की टेंडर शर्तों के मुताबिक, केवल उन्हीं बीजों की खरीदी की जानी थी जो छत्तीसगढ़ की जलवायु (Agro-climatic conditions) के अनुकूल हों। लेकिन हकीकत इसके उलट निकली:

  •  करेला (HKH-56): यह किस्म विशेष रूप से हरियाणा के लिए विकसित की गई है।
  •   लौकी (अनुराग): यह पंजाब, यूपी और बिहार की जलवायु के लिए प्रमाणित है।
  •  भिंडी (गुजरात ओकरा 2): इस किस्म का तो भारत के राजपत्र (Gazette) में उल्लेख तक नहीं है।

विशेषज्ञों का कहना है कि दूसरे राज्यों की जलवायु के लिए बने बीज छत्तीसगढ़ में बोने से फसल की पैदावार गिर जाती है और कीटों का हमला बढ़ जाता है।

तीन फर्मों की 'त्रिकोणीय' साठगांठ

जेम (GeM) पोर्टल पर हुए इस खेल में केवल तीन फर्मों—किसान एग्रोटेक, जिंदल क्रॉप साइंस और कृषि बेस्ट सीड्स ने हिस्सा लिया। दस्तावेजों की पड़ताल से पता चलता है कि इनके बीच आपस में 'को-मार्केटिंग' का गुप्त अनुबंध था। यानी टेंडर कोई भी भरे, मुनाफा एक ही सिंडिकेट को जाना था। दिलचस्प बात यह है कि मार्च 2025 में टेंडर निकालने से लेकर बिड जारी करने तक की पूरी प्रक्रिया महज 10 से 14 दिनों के भीतर आनन-फानन में निपटा दी गई, जो विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

 

 एफआईआर के बाद भी विभाग का मिला साथ..

यह पहली बार नहीं है जब 'किसान एग्रोटेक' विवादों में है। जनवरी 2023 में महासमुंद के सहायक संचालक ने इसी फर्म के मालिक जिग्नेश पटेल के खिलाफ शेड नेट हाउस निर्माण में गड़बड़ी को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बावजूद, काली सूची (Blacklist) में डालने के बजाय विभाग ने उसे दोबारा करोड़ों का काम थमा दिया।

 

बीज खरीदी का यह मामला हमारे संज्ञान में आया है। जिन भी जिलों में इन बीजों की सप्लाई हुई है, वहां से रिपोर्ट तलब की गई है। तथ्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 लोकेश कुमार, आईएएस (संचालक,

उद्यानिकी विभाग)

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

भिलाई स्टील प्लांट से 10 हजार करोड़ का लोहा चोरी: BJP विधायक का आरोप- 4 IPS, 3 IAS और 12 नेताओं की जेब में जा रही चोरी की कमाई भिलाई स्टील प्लांट से 10 हजार करोड़ का लोहा चोरी: BJP विधायक का आरोप- 4 IPS, 3 IAS और 12 नेताओं की जेब में जा रही चोरी की कमाई
4.50 करोड़ फूंके, फिर भी राम वन गमन पथ पर छाया अंधेरा; चंपारण में तीन साल से सुविधाओं पर जड़े ताले
सूकर फार्म की दीवार में लाखों का घोटाला: 9 इंजीनियरों पर FIR, अफसरों को बचाने पुलिस पेश नहीं कर रही चालान
Raipur Breaking: राजधानी में 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस की एक साथ दबिश, 100 से ज्यादा जवानों ने चलाया बड़ा जांच अभियान
शक्कर के बढ़ते दामों पर जिला प्रशासन सख्त, थोक-चिल्हर बाजारों की होगी निगरानी
शराब घोटाले की रकम से गोवा में होटल खरीदने के मामले में कारोबारी को नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट का ईडी की कार्रवाई पर दखल से इनकार
Nepal Flood: कुदरत की मार के बीच इंसानियत शर्मसार! बाढ़ में बहकर आई तिजोरी से 92.68 लाख उड़ाए, शव से सोने की बालियां चुराने के आरोप में 31 गिरफ्तार
ममता बनर्जी के खिलाफ FIR से बंगाल की सियासत गरम! कलकत्ता हाईकोर्ट की शर्तों के उल्लंघन का आरोप, आयोजकों पर भी केस
न VIP, न नेता… फिर भी पूरा पुलिस काफिला! हरियाणा में कचरे की गाड़ियों की सुरक्षा में 200 जवान
दुर्ग जिला अस्पताल की लैब में ‘रीलबाजी’ का वीडियो वायरल! ब्लड सैंपल के बीच महिला टेक्नीशियनों ने बनाया वीडियो, प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश
Raipur Master Plan: राजधानी में 3 KM की नई सड़क बदलेगी ट्रैफिक का रास्ता, लाभांडी-कचना-सड्डू सीधे जुड़ेंगे; 3 लाख लोगों को फायदा
तखतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक बाइक पर सवार 3 युवकों की मौत, हादसे के बाद चालक फरार