बदले की आग: रेप केस में बरी हुए डीएसपी पर डॉक्टर की पत्नी ने सरेराह चलाया चाकू, गला रेतने की कोशिश

बदले की आग: रेप केस में बरी हुए डीएसपी पर डॉक्टर की पत्नी ने सरेराह चलाया चाकू, गला रेतने की कोशिश

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शुक्रवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हुई। सुकमा में तैनात डीएसपी तोमेश वर्मा पर एक महिला और उसके साथी ने बीच बाजार जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर महिला एक डॉक्टर की पत्नी है जिसने डीएसपी पर पहले दुष्कर्म का आरोप लगाया था। कोर्ट से डीएसपी के बरी होने के बाद महिला इतनी गुस्से में थी कि उसने सरेआम अफसर को जमीन पर पटक दिया और गला रेतने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल डीएसपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पेशी पर आए थे अफसर, बाजार में घेरकर किया हमला

डीएसपी तोमेश वर्मा शुक्रवार को एक पुराने मामले की पेशी के सिलसिले में दंतेवाड़ा कोर्ट पहुंचे थे। दोपहर में जब वे बाजार क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी महिला और एक युवक ने उन्हें रोक लिया। चश्मदीदों के मुताबिक हमला इतना अचानक था कि डीएसपी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। दोनों ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगे। हमलावरों की कोशिश डीएसपी का गला काटने की थी, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायल अफसर को अस्पताल पहुंचाया।

Read More कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश

जानिए क्या है विवाद की पूरी कहानी

Read More CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस

  • डीएसपी और महिला के बीच पुराना विवाद है। घटना की जड़ें 2024 के एक पुलिस केस से जुड़ी हैं।
  •   दुर्ग के मोहन नगर थाने में महिला ने डीएसपी वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।
  •   महिला का आरोप था कि 2020 में प्लॉट खरीदने के बहाने डीएसपी उसके घर आए थे और बाद में अकेले पाकर जबरदस्ती की।
  •   इसी साल सितंबर 2025 में कोर्ट ने सुनवाई के बाद डीएसपी तोमेश वर्मा को तमाम आरोपों से दोषमुक्त यानी बरी कर दिया था।

  बताया जा रहा है कि कोर्ट के फैसले से महिला संतुष्ट नहीं थी और बदले की फिराक में थी। दंतेवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश और बदले की भावना का लग रहा है। पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि महिला के साथ हमला करने वाला युवक कौन है। चूंकि मामला दुष्कर्म के पुराने केस से जुड़ा है, इसलिए पुलिस ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर महिला का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

खून से लथपथ हुए अफसर ....

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमला काफी खौफनाक था। डीएसपी की वर्दी खून से सनी हुई थी और वे दर्द से कराह रहे थे। दिनदहाड़े एक पुलिस अधिकारी पर हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दंतेवाड़ा पुलिस ने हमलावर महिला और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच