शादी के नाम पर ‘डिजिटल जाल’: रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट से 7693 लोगों से ऐंठे 1.11 करोड़, 26 गिरफ्तार, कॉल सेंटर से चल रहा था खेल

शादी के नाम पर ‘डिजिटल जाल’: रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट से 7693 लोगों से ऐंठे 1.11 करोड़, 26 गिरफ्तार, कॉल सेंटर से चल रहा था खेल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसने फर्जी मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर के 7,693 लोगों से करीब 1.11 करोड़ की ठगी की। रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित इस गिरोह ने लोक सेवा केंद्र की आड़ में अपना जाल फैलाया हुआ था। पुलिस ने मामले में दो मुख्य संचालकों समेत कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक संगठित ठगी नेटवर्क का खुलासा किया है।gifs23_1776182497

जांच में सामने आया कि आरोपी यूट्यूब चैनलों, फर्जी प्रोफाइल और कॉल सेंटर के जरिए लोगों को शादी के नाम पर फंसाते थे। पहले रजिस्ट्रेशन फीस, फिर मीटिंग फीस और अन्य बहानों से यूपीआई के माध्यम से पैसे वसूले जाते थे, लेकिन पीड़ितों को न तो कोई वास्तविक प्रोफाइल दिखाई जाती थी और न ही मुलाकात की व्यवस्था होती थी। इस पूरे ऑपरेशन को बेहद पेशेवर तरीके से चलाया जा रहा था, जिससे लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते थे।gifs27_1776182539

पुलिस छापेमारी में खुलासा हुआ कि दरोगा पारा इलाके में ‘निधि परिवहन सुविधा केंद्र’ के नाम से चल रहे संस्थान के भीतर अलग-अलग कमरों में फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे। यहां वीडियो एडिटिंग सेटअप और कॉल सेंटर भी संचालित था, जहां युवतियों के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें भरोसे में लिया जाता था। आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, प्रिंटर, फर्जी सील-मुहर और कई डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं, जो बड़े स्तर पर साइबर फ्रॉड की पुष्टि करते हैं।gifs21_1776182439

Read More CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस

मुख्य आरोपी कपिल गर्ग और हिमांशु मेहर पहले वैध सेवाओं से जुड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस फर्जी नेटवर्क को खड़ा कर अवैध कमाई का जरिया बना लिया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 से सक्रिय इस गिरोह ने करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि जांच एजेंसियां इस नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगालने में जुटी हैं।

Read More 15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला