मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर-उमरिया सीमा क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से नीचे गिर गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे। इसी दौरान तिवनी गांव के पास पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। हादसे के वक्त ट्रॉली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Read More Shopian Encounter: 5 दिन बाद सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर जाकिर गनई मुठभेड़ में ढेर

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में घायलों के परिजनों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने और तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई है।

Read More वायनाड टनल हादसे से पहले खतरे का अलर्ट! इंजीनियरों की रिपोर्ट में दर्ज थी चेतावनी, अब उठ रहे कई बड़े सवाल

Latest News

 बाल संप्रेक्षण गृह : चौकीदार हत्या मामले में परिजन कर रहे CBI जाँच की मांग बाल संप्रेक्षण गृह : चौकीदार हत्या मामले में परिजन कर रहे CBI जाँच की मांग
'युवाओं के लिए कैसे आदर्श?' समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 10 लाख का जुर्माना
5 लाख में एक दुर्लभ मामला! 3 महीने के मासूम के पेट से निकला अधूरा जुड़वां भ्रूण, सफल सर्जरी के बाद बच्चा स्वस्थ
आदिवासी विकास पर सरकार का रिपोर्ट कार्ड: ढाई वर्षों की उपलब्धियों का ब्यौरा, मंत्री रामविचार नेताम ने गिनाए बड़े बदलाव
50 वर्षो से निवासरत ग्रामीणों को 3 दिन का अल्टीमेटम , सरपंच व सचिव की मनमानी
150 बच्चों के लिए सिर्फ 3 शिक्षक! नाराज छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला, पढ़ाई पूरी तरह ठप
रायपुर में 'पुष्पा' स्टाइल खैर तस्करी का भंडाफोड़! दो ट्रक से ज्यादा लकड़ी जब्त, गोदाम सील, तस्कर फरार
रथयात्रा से पहले गुजरात ATS का बड़ा ऑपरेशन! 5 संदिग्ध हिरासत में, जैश-ए-मोहम्मद से संभावित कनेक्शन की जांच
BREAKING: डीजल चोरों को छोड़ना पड़ा महंगा! ASI उमेश उपाध्याय सस्पेंड, SSP का बड़ा एक्शन
फेसबुक पर BJP विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी, शिकायत के बाद युवक पर FIR दर्ज
सुंदरकांड को लेकर गुरुग्राम में सियासी घमासान! BJP कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यक्रम पर प्रशासन सख्त, 300 मीटर तक धारा 144 लागू
राजधानी के स्कूल में खूनी बवाल! पानी फेंकने की कहासुनी के बाद 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला