राजधानी में खाकी का खौफ खत्म? अमित शाह के दौरे के बीच वीवीआईपी इलाके में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से सरेराह लूट

राजधानी में खाकी का खौफ खत्म? अमित शाह के दौरे के बीच वीवीआईपी इलाके में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से सरेराह लूट

रायपुर: एक तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय दौरे को लेकर पूरी राजधानी पुलिस छावनी में तब्दील है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बेखौफ बदमाशों ने पुलिस के इन सभी हाई अलर्ट दावों की हवा निकाल दी है। राजधानी रायपुर में स्नैचरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे आम आदमी तो दूर, वीवीआईपी को भी अपना शिकार बनाने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। ताजा और बेहद चौंकाने वाला मामला शंकर नगर जैसे पॉश और अत्यधिक सुरक्षित माने जाने वाले इलाके से सामने आया है, जहां बदमाशों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक को ही लूट का शिकार बना लिया।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले की बिल्हा सीट से चौथी बार के विधायक और प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता धरमलाल कौशिक रोजमर्रा की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भारत माता चौक के पास टहल रहे थे। उस वक्त वे अकेले थे। इसी दौरान पीछे से घात लगाकर आए तेज रफ्तार बाइक सवार बदमाशों ने उनके करीब आकर झपट्टा मारा और पलक झपकते ही उनका मोबाइल फोन छीनकर रफूचक्कर हो गए। यह पूरी वारदात इतनी तेजी से घटी कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष को संभलने या शोर मचाने तक का मौका नहीं मिला। सत्ताधारी दल के इतने बड़े नेता के साथ हाई प्रोफाइल लूट की खबर जैसे ही पुलिस महकमे तक पहुंची, आला अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए और पूरे सिस्टम में हड़कंप मच गया।

इस वारदात ने राजधानी की कानून व्यवस्था और पुलिस की पेट्रोलिंग पर एक बड़ा और गंभीर सवालिया निशान लगा दिया है। यह अपने आप में एक बड़ी विडंबना है कि जिस वक्त देश के गृह मंत्री नक्सल मुक्त बस्तर और विकास के मुद्दों पर मंथन करने शहर में मौजूद हों और पूरी सरकारी मशीनरी सुरक्षा में मुस्तैद हो, उस वक्त एक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ सरेराह लूट हो जाती है। सवाल यह उठ रहा है कि जब सिविल लाइन जैसे वीवीआईपी और हाई सिक्योरिटी जोन में सत्ता पक्ष के विधायक सुरक्षित नहीं हैं, तो शहर की सड़कों पर चलने वाली आम जनता किस भरोसे खुद को सुरक्षित मानेगी।

Read More कांकेर में नक्सली डंप से मिली 20 लाख की रकम पर सवाल, दो तत्कालीन डीएसपी की भूमिका जांच के घेरे में

रायपुर की सड़कों पर मोबाइल स्नैचिंग और लूटपाट करने वाला गिरोह अब बेलगाम हो चुका है। हाल ही में पंडरी इलाके में भी ठीक इसी तर्ज पर बदमाशों ने एक युवक पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर उसका मोबाइल पार कर दिया था। विरोध करने पर ये बदमाश अब सीधे जानलेवा हमले पर उतारू हो रहे हैं। फिलहाल, धरमलाल कौशिक के साथ हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें हरकत में आ गई हैं और शंकर नगर सहित आसपास के तमाम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द इन दुस्साहसी आरोपियों की गिरेबान तक पहुंचा जा सके। लेकिन इस घटना ने राजधानीवासियों के मन में पुलिसिंग को लेकर एक बड़ा डर और अविश्वास जरूर पैदा कर दिया है।

Read More अस्थाई गौठान में 48 घंटे में 31 से अधिक मवेशियों की मौत, कीचड़ में दम तोड़ते रहे बेजुबान

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप