चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल

चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल

रायपुर। राजधानी में सोशल मीडिया रील्स का क्रेज अब सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामला फाफाडीह से जेल रोड मार्ग का है, जहां कुछ युवकों ने चलती कार में खतरनाक स्टंट कर न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तीन युवक तेज रफ्तार कार की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर डांस और स्टंट करते नजर आ रहे हैं। व्यस्त सड़क पर इस तरह की हरकतें देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो सामने आने के बाद नागरिकों ने इसे गैरजिम्मेदाराना व्यवहार बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, स्टंट में इस्तेमाल वाहन का नंबर CG 04 OY 3446 बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि लगातार जागरूकता अभियान और पुलिस कार्रवाई के बावजूद ऐसे खतरनाक स्टंट आखिर कैसे जारी हैं।

Read More सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया

सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि चलती कार से बाहर निकलकर स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है। अचानक ब्रेक, संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य वाहन की हल्की टक्कर भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Read More कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज

राजधानी में यातायात पुलिस लगातार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है, लेकिन रील बनाने की होड़ में कई युवा कानून और सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। फिलहाल, पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित वाहन और युवकों की पहचान कर कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Latest News

अफसरों को करोड़ों का पेट्रोल, जनता बेबस: छत्तीसगढ़ में सरकारी बस सेवा की मांग फिर तेज अफसरों को करोड़ों का पेट्रोल, जनता बेबस: छत्तीसगढ़ में सरकारी बस सेवा की मांग फिर तेज
हाईवे पर स्टंट और सड़क पर बर्थडे: कोर्ट ने कहा- अब गाइडलाइन जरूरी, पुलिस की कार्रवाई सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित 
वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना