नौगई तिहरे हत्याकांड: CBI ने कोरिया पहुंचकर शुरू की जांच, घटनास्थल का किया निरीक्षण

नौगई तिहरे हत्याकांड: CBI ने कोरिया पहुंचकर शुरू की जांच, घटनास्थल का किया निरीक्षण

बैकुंठपुर/सोनहत। नौगई तिहरे हत्याकांड की जांच अब सीबीआई के हाथ में आ गई है। सोमवार को सीबीआई की टीम कोरिया पहुंची और मामले की जांच की शुरुआत की। टीम ने पहले चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में पुलिस अधिकारियों से केस से जुड़े दस्तावेज लिए। इसके बाद नौगई गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया।

CBI-REACHES-NAUGAI-TRIPLE-MURDER-SCENEBJP-LEADER-BURNED-ALIVE

जानकारी के अनुसार, चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में ठहरी सीबीआई टीम को कोरिया पुलिस के डीएसपी राजेश साहू ने केस डायरी और जांच से संबंधित दस्तावेज सौंपे। अधिकारियों ने दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद नौगई गांव का दौरा किया। वहां टीम ने घटना वाली जगह को देखा और शुरुआती जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

Read More प्रभार का खेल: वेतनवृद्धि रोकने का दंड, फिर भी दागी अफसर को सौंप दिया मुख्य अभियंता का प्रभार

यह मामला 16 जून की रात का है। उस रात रेत ठेका विवाद और पुरानी रंजिश के बीच भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह अपनी फॉर्च्यूनर से जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में हाईवा लगाकर उनका वाहन रोका गया। इसके बाद वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आग की चपेट में आने से लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके साथ मौजूद वीरेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Read More Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद कोरिया पुलिस ने अलग-अलग पहलुओं पर जांच करते हुए मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ, साक्ष्य और अन्य जानकारी के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई थी। मामले में कई लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।

इस बीच पीड़ित परिवार लगातार मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करता रहा। कई सामाजिक और अन्य संगठनों ने भी इस मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग उठाई। इसके बाद राज्य सरकार ने 30 जून को दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम के तहत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की। अब सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है। टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पुलिस की अब तक की जांच, जब्त सामग्री, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजों की भी समीक्षा करेगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों से दोबारा पूछताछ भी की जा सकती है। स्थानीय लोगों की नजर अब सीबीआई की जांच पर है। परिवार का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि जांच में पूरे घटनाक्रम की परत-दर-परत पड़ताल होगी और घटना से जुड़े सभी पक्ष सामने आएंगे। फिलहाल सीबीआई की टीम कोरिया में रहकर मामले से जुड़े तथ्यों को एकत्र करने और आगे की जांच में जुटी हुई है।

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला