Raipur Stone Pelting Row: FIR के विरोध में थाने के बाहर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 15 घंटे से धरने पर डटे नेता; केस वापस लेने की मांग

Raipur Stone Pelting Row: FIR के विरोध में थाने के बाहर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 15 घंटे से धरने पर डटे नेता; केस वापस लेने की मांग

रायपुर। राजधानी रायपुर में पत्थरबाजी मामले को लेकर सियासी टकराव और तेज हो गया है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC Chief) दीपक बैज के नेतृत्व में पार्टी नेता और कार्यकर्ता खम्हारडीह थाना के बाहर गुरुवार रात से धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार सुबह तक धरना 15 घंटे से अधिक समय से जारी रहा। कांग्रेस ने साफ कहा है कि जब तक दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली जाती, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

FIR के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना
कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एकतरफा कार्रवाई की है। इसी के विरोध में पार्टी ने खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।

12 नेताओं पर केस, 16 पुलिसकर्मियों के घायल होने का दावा
पुलिस के अनुसार, भाजपा के विरोध प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय के आसपास हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद 12 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि घटना में 16 पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई।

Read More पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

दीपक बैज का आरोप- 'राजनीतिक दबाव में कार्रवाई'
धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।

Read More कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान

भाजपा नेताओं पर भी केस दर्ज करने की मांग
कांग्रेस ने खम्हारडीह थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक राजेश मूणत और पुरंदर मिश्रा के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि मामले में केवल कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरी ओर से हुई कथित घटनाओं की अनदेखी की गई।

तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हालात
धरना स्थल पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल कांग्रेस अपने रुख पर कायम है और एफआईआर वापस लेने की मांग दोहराते हुए धरना जारी रखे हुए है।

Tags:

Latest News

दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी
मृतकों से अपात्रों तक… महतारी वंदन में बड़ी सफाई! 5,925 नाम हटे, अब 5,600 महिलाओं के दस्तावेजों की होगी पड़ताल
बीजापुर के जंगलों में CRPF का बड़ा ऑपरेशन! 14 नक्सल डंप ध्वस्त, IED-डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद
सिस्टम की नाकामी पर बच्चों-ग्रामीणों का श्रमदान भारी! 8 लाख मंजूर, अधूरा स्कूल भवन छोड़ गया ठेकेदार… अब खुद बना रहे पढ़ने लायक जगह
सरकारी कर्मचारियों के निलंबन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आखिर क्यों खारिज किया सिंगल बेंच का आदेश?
अधीक्षक गायब तो ठप हुई छात्रावास की व्यवस्था! न खाना मिला, न सुरक्षा का भरोसा… 40 में से 38 छात्राएं घर लौटने को मजबूर
‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे बेशकीमती लकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार; 3 फरार
CDSCO Drug Alert: दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल, 199 सैंपल फेल; एक प्रोडक्ट जांच में निकला नकली, कई जरूरी दवाओं पर भी उठे सवाल
NSUI प्रदेश अध्यक्ष पर 29 लाख से ज्यादा की ठगी का आरोप, रेत खदान और कैंटीन ठेका दिलाने के नाम पर रकम लेने की शिकायत
कपलिंग टूटी और चलते-चलते दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी, जांजगीर-नैला स्टेशन पर मचा हड़कंप; रेल परिचालन प्रभावित
नाबालिग से जुड़े अपराध में पुलिस की लापरवाही पर गिरी गाज, SP अंकिता शर्मा का बड़ा एक्शन; TI और ASI सस्पेंड