Dhamtari EOW Raid: 22 साल पुराने मामले में मेडिकल स्टोर पर EOW का छापा, जब्त दस्तावेजों से खुल सकते हैं बड़े राज

Dhamtari EOW Raid: 22 साल पुराने मामले में मेडिकल स्टोर पर EOW का छापा, जब्त दस्तावेजों से खुल सकते हैं बड़े राज

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। EOW की टीम ने शहर के नया बस स्टैंड के पास स्थित अनिल मेडिकल स्टोर पर अचानक छापा मारकर कई घंटों तक दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण फाइलें और रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए, जिसके बाद मेडिकल कारोबारियों और व्यापारिक क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।

2004 के कथित वित्तीय अनियमितता मामले से जुड़ी जांच
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई साल 2004 से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले की जांच का हिस्सा है। जांच एजेंसियां उस प्रकरण की पड़ताल कर रही हैं, जिसमें लोक कला जत्था योजनाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन के दौरान करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। जांच के दौरान अनिल मेडिकल से जुड़े कुछ वित्तीय लेनदेन सामने आने के बाद EOW ने यह कार्रवाई की।

सुबह-सुबह पहुंची टीम, घंटों चली जांच
सूत्रों के अनुसार, EOW की टीम सुबह तड़के मेडिकल स्टोर पहुंची और परिसर को अपने नियंत्रण में लेकर दस्तावेजों की विस्तृत जांच शुरू की। अधिकारियों ने स्टोर संचालकों से पूछताछ की और विभिन्न रिकॉर्ड का मिलान किया। कार्रवाई कई घंटों तक चली, जिसके बाद टीम महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें अपने साथ ले गई।

Read More नर्सिंग कॉलेज को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मान्यता रद्द करने के आदेश पर रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब

जब्त दस्तावेजों से मिल सकते हैं नए सुराग
जांच एजेंसियों का मानना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों से मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन और अन्य व्यक्तियों की भूमिका को लेकर नए तथ्य सामने आ सकते हैं। सभी दस्तावेजों की तकनीकी और वित्तीय जांच की जा रही है।

Read More विवादित कारोबारी दीपक टंडन के 'होटल वेलकम श्री' पर निगम का डंडा, लाखों के टैक्स बकाए पर हुई सिलिंग की कार्रवाई 

EOW की जांच जारी
फिलहाल, EOW ने इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। जांच अभी जारी है और दस्तावेजों की पड़ताल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, बिलासपुर-दुर्ग सहित इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
बिलासपुर में सजेगा पटाखों का बड़ा बाजार, रिवर व्यू में लगेंगी 140 दुकानें, निगम की तैयारी शुरू
7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, 60 किमी दूर घने जंगल में छिपा मिला आरोपी
मंत्री के गांव में गड्ढों ने ली दो जानें, जर्जर सड़क पर बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराई, आधा दर्जन घायल
शिक्षक की कमी दूर करने डीपीआई का नया फॉर्मूला, अब एक लेक्चरर पढ़ाएंगे दो विषय
20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट
तीसरे युवक से बातचीत बनी नाबालिग के मौत की वजह, पांच साल के प्रेम संबंध का हुआ अंत, प्रेमी और साथी गिरफ्तार
जिन्होंने संगठन को किनारे किया, हाईकमान ने उन्हें ही लगा दिया किनारे!
डॉ. गहवई पर गिरी गाज से चिकित्सा जगत में आक्रोश, लामबंद हुए डॉक्टर