Raipur Breaking: आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार का कहर, आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर; महिला चालक मौके से फरार

Raipur Breaking: आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार का कहर, आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर; महिला चालक मौके से फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। आज आमानाका ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और करीब आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि कार चला रही महिला चालक मौके से फरार हो गई।

एक के बाद एक वाहनों को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार ओवरब्रिज पर अनियंत्रित हो गई और सामने चल रहे कई दोपहिया एवं अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Read More Youth Congress Election: एमपी से पहुंचे युवाओं की वोटिंग पर बवाल, फर्जी मतदान के आरोप से गरमाया मुंगेली; थाने पहुंची शिकायत, जांच शुरू

महिला चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद कार चला रही महिला चालक मौके से फरार हो गई। पुलिस ने वाहन की पहचान के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना के कारणों और चालक की पहचान की पुष्टि की जा सके।

Read More CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका

जांच जारी
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिला चालक का पता लगते ही उससे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जाएगी.

Tags:

Latest News

शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना  शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी
मृतकों से अपात्रों तक… महतारी वंदन में बड़ी सफाई! 5,925 नाम हटे, अब 5,600 महिलाओं के दस्तावेजों की होगी पड़ताल
बीजापुर के जंगलों में CRPF का बड़ा ऑपरेशन! 14 नक्सल डंप ध्वस्त, IED-डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद
सिस्टम की नाकामी पर बच्चों-ग्रामीणों का श्रमदान भारी! 8 लाख मंजूर, अधूरा स्कूल भवन छोड़ गया ठेकेदार… अब खुद बना रहे पढ़ने लायक जगह
सरकारी कर्मचारियों के निलंबन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आखिर क्यों खारिज किया सिंगल बेंच का आदेश?