चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज

चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज

बिलासपुर : तोरवा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी गुलशन हण्डलेश्कर (22) को 4 सितंबर को गिरफ्तार किया। आरोपी तोरवा क्षेत्र के एनी कॉलोनी का रहने वाला है और एक अन्य मामले में भी फरार बताया जा रहा था।

एक सप्ताह पहले हुआ था वैशाली अपार्टमेंट में विवाद

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को वैशाली अपार्टमेंट में कुछ युवकों के बीच मारपीट और गाली-गलौच की सूचना मिली थी। विवाद के दौरान धारदार चाकू लेकर हंगामा किए जाने की भी बात सामने आई थी। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने 30 अगस्त को आरोपी वरुण और अमन हठगेन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वहीं चाकूबाजी से जुड़े एक अन्य प्रकरण में गुलशन हण्डलेश्कर फरार चल रहा था।

Read More दहेज में बुलेट नहीं मिली तो नवविवाहिता को जबरन पिलाया कीटनाशक, पति और सास पर मामला दर्ज

लगातार तलाश के बाद आया पकड़ में

Read More जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए

फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में जानकारी मिली, जिसके आधार पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गुलशन के खिलाफ तोरवा थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इनमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं 25 और 27 भी लगाई गई हैं।

तारबाहर थाने के मामले में भी था फरार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गुलशन हण्डलेश्कर के खिलाफ तारबाहर थाने में भी अपराध क्रमांक 306/2026 दर्ज है। इस मामले में भी वह फरार चल रहा था। उक्त प्रकरण में भी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी दर्ज की है।

तोरवा पुलिस अब चाकूबाजी और मारपीट के मामलों में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगीl

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज  चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू
बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती
झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती