सूकर फार्म की दीवार में लाखों का घोटाला: 9 इंजीनियरों पर FIR, अफसरों को बचाने पुलिस पेश नहीं कर रही चालान

सूकर फार्म की दीवार में लाखों का घोटाला: 9 इंजीनियरों पर FIR, अफसरों को बचाने पुलिस पेश नहीं कर रही चालान

अंबिकापुर। आरईएस (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) संभाग अंबिकापुर में सरकारी खजाने में सेंधमारी की कहानी अब पुलिसिया लेटलतीफी के इर्द-गिर्द घूम रही है। कोर्ट के सख्ती के बाद इस मामले में एफआईआर तो दर्ज हो चुकी, मगर इसके बाद पुलिस की कार्यवाही अचानक धीमी पड़ चुकी है। गोधनपुर निवासी रोहित सिंह का आरोप है कि पुलिस विभाग 9 इंजीनियरों और विभागीय अफसरों को बचाने में लगा है। इसी वजह से जानबूझकर न्यायालय में चालान (चार्जशीट) पेश करने की फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही।

यह पूरा मामला 

घटना वर्ष 2022-23 की है। सकालो स्थित पशुपालन विभाग के सूकर फार्म के लिए 450 मीटर लंबी बाउंड्रीवॉल का निर्माण होना था। इसके लिए 16.75 लाख रुपए की लागत तय की गई थी। इस निर्माण का जिम्मा मेसर्स आशीर्वाद कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार दीपांशु राज को 30.35 प्रतिशत कम दर पर सौंपा गया। कम दर पर ठेका लेने के बाद मुनाफे का जो खेल शुरू हुआ, उसमें ठेकेदार से लेकर सरकारी अधिकारी तक शामिल हो गए।

Read More Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

विभागीय जांच में जो खुलासे हुए, वह निर्माण कार्यों में होने वाली लूट-खसोट का जीता-जागता नमूना है। अफसरों और ठेकेदार की आपसी मिलीभगत से निर्माण स्थल पर 12 एमएम मोटी छड़ की जगह 10 एमएम की कमजोर छड़ लगा दी गई। कागजों में 131 कॉलम खड़े कर दिए गए, मगर मौके पर गिनती की गई तो महज 50 कॉलम ही मिले। बाकी के कॉलम सिर्फ फाइलों में ही तन गए। फर्जी भुगतान की जल्दबाजी ऐसी थी कि कॉइल तार के नाम पर 60 हजार का खर्च बिना किसी प्राक्कलन के 7.17 लाख रुपए बताकर पास कर दिया गया।

Read More Raipur News: डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, दहेज में करोड़ों रुपये और कार मांगने की शिकायत पर FIR

शिकायतकर्ता रोहित सिंह का आरोप है कि भ्रष्टाचार के पक्के सबूत और न्यायालय के निर्देश के बावजूद पुलिस मामले में चार्जशीट दायर करने से कतरा रही है। उनका कहना है कि पुलिस का यह ढुलमुल रवैया सिर्फ इसलिए है ताकि आरोपी अधिकारियों को किसी भी तरह से अभयदान दिया जा सके। जब निर्माण कार्य में हुई गड़बड़ी विभागीय जांच में पूरी तरह प्रमाणित हो चुकी है, तो फिर न्यायालय में चालान पेश करने में देरी का कारण समझ से परे है। 

इन पर दर्ज हुई FIR

गांधीनगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर निम्न लोगों के खिलाफ IPC की धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120B के तहत मामला दर्ज किया है।

 

  • दीपांशु राज – प्रोप्राइटर, मेसर्स आशीर्वाद कंस्ट्रक्शन
  • उपेंद्र सिंह सेंगर - तत्कालीन सहायक अभियंता
  • विवेक प्रताप सिंह राठौर - उप अभियंता, RES अंबिकापुर
  • आर.पी. कुटार – EE, RES अंबिकापुर
  • डी.के. मिंज – SDO, RES उप संभाग लखनपुर
  • शैलेंद्र भारती - SDO, उप संभाग उदयपुर
  • अविनाश राज सिन्हा - सब इंजीनियर, जनपद पंचायत लखनपुर
  • जी.एम. सिंह – SE, RES सरगुजा मंडल
  • मानस गुप्ता - SDO, RES सरगुजा मंडल
  • फरहत खान - सब इंजीनियर, RES सरगुजा मंडल
Tags:

Latest News

फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त
चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर