दहेज में बुलेट नहीं मिली तो नवविवाहिता को जबरन पिलाया कीटनाशक, पति और सास पर मामला दर्ज

दहेज में बुलेट नहीं मिली तो नवविवाहिता को जबरन पिलाया कीटनाशक, पति और सास पर मामला दर्ज

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीपत थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव की एक नवविवाहिता ने अपने पति और सास पर दहेज के लिए लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति ने मारपीट करने के बाद जान से मारने की नीयत से उसे जबरन कीटनाशक पिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां करीब 10 दिन तक उसका उपचार चला। पीड़िता की शिकायत पर सीपत पुलिस ने पति और सास के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी के बाद कुछ समय तक ठीक रहा व्यवहार

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी में रहने वाली नीलम की शादी दिसंबर 2024 में रांक कौड़िया निवासी बलराम प्रजापति (25) के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के दौरान उसके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार फ्रिज, टीवी, कूलर, आलमारी, बेड सहित घरेलू सामान और सोने-चांदी के आभूषण दिए थे। पीड़िता का कहना है कि शादी के करीब एक महीने तक उसका पति उसके साथ ठीक व्यवहार करता रहा। इसके बाद उसने मायके से बुलेट मोटरसाइकिल लाने या बुलेट खरीदने के लिए रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

Read More ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद

गहनों को लेकर भी बनाया दबाव

Read More छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 81 लोग आरोपी

महिला ने अपनी शिकायत में सास लक्ष्मी कुम्हार पर भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि सास उससे सोने-चांदी के गहने मांगती थी। गहने देने से इनकार करने पर पति और सास दोनों मिलकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। पीड़िता के मुताबिक, पति आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। जब वह इसकी शिकायत अपनी सास से करती तो सास पति का पक्ष लेते हुए उसे मायके से दहेज लाने के लिए दबाव डालती थी।

27 मई को मारपीट के बाद जबरन पिलाया कीटनाशक

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 27 मई 2026 को उसके पति ने एक बार फिर दहेज की मांग को लेकर उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की। बुलेट या उसके लिए रुपये नहीं लाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पति ने कथित तौर पर उसे जबरन कीटनाशक पिला दिया। कीटनाशक पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां करीब 10 दिन तक उसका उपचार चला।

पति पर खुद जहर पीने और गलत जानकारी देने का भी आरोप

महिला ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद उसके पति ने उसे फंसाने के लिए खुद भी थोड़ी मात्रा में जहर पी लिया और उसके परिवार वालों को उसके द्वारा जहर खाने की गलत जानकारी दी। इलाज के बाद नीलम अपने मायके लौट गई और वहीं रहने लगी। उसने बताया कि इस मामले को लेकर उसने पहले भी महिला थाना में शिकायत की थी, लेकिन उसका पति वहां उपस्थित नहीं हुआ।

पुलिस ने शुरू की जांच

इसके बाद पीड़िता ने सीपत थाने पहुंचकर पति और सास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जुर्म दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले से जुड़े आरोपों, घटना के कारणों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 81 लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 81 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा