रेत घाट पर चली गोली, भाजपा विधायक के करीबी का गुर्गा घायल; हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना, क्षेत्र में अवैध खनन बेलगाम

कोटा के लमेर घाट पर वारदात, पुलिस की दुर्घटना थ्योरी पर सवाल; अवैध खनन और राजनीतिक संरक्षण के बीच हाईकोर्ट का आदेश भी बेअसर

रेत घाट पर चली गोली, भाजपा विधायक के करीबी का गुर्गा घायल; हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना, क्षेत्र में अवैध खनन बेलगाम

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के लमेर रेत घाट पर सोमवार (5 मई 2025) शाम हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस वारदात में सत्ताधारी भाजपा विधायक के एक करीबी के लिए काम करने वाले एक गुर्गे, गिरजाशंकर यादव उर्फ दीपक यादव के पैर में गोली लगी है। उन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने एक बार फिर रेत घाटों पर अवैध कब्जे, राजनीतिक संरक्षण और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद अवैध रेत खनन के बेलगाम होने की पोल भी खोल दी है।

बताया जा रहा है कि जिस लमेर घाट पर यह घटना हुई, उस पर भाजपा विधायक के एक करीबी का अवैध राज चलता है। सूत्रों के अनुसार, गोली चलाने वाला छबि यादव और घायल गिरजाशंकर, दोनों ही उस करीबी के लिए घाट पर 'वसूली' का काम करते थे। आरोप है कि सत्ता बदलने के साथ ही प्रभावशाली लोगों का रेत घाटों पर कब्जा हो जाता है, क्योंकि यह रातोंरात कमाई का बड़ा जरिया बन गया है। वर्तमान में इस विधायक के करीबी का सेंदरी, निरतू, घुटकू, लमेर, कोटा, बेलगहना, तखतपुर जैसे कई घाटों पर कब्जा बताया जाता है, जहां हथियारबंद गुर्गे अवैध वसूली करते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार शाम गिरजाशंकर, छबि और दीपक रजक समेत कई लोग घाट पर मौजूद थे। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हुआ, जो इतना बढ़ा कि छबि यादव के हाथ में मौजूद पिस्तौल से चली गोली सीधे गिरजाशंकर के पैर में जा लगी।

Read More सीजीएमएससी के फर्नीचर टेंडर में बड़ा खेल, मनीशंकर पाण्डेय ने मुख्य सचिव से की शिकायत: कुर्सियों और मेज के लिए मांगा जा रहा मेडिकल उपकरणों का यूएसएफडीए प्रमाण पत्र

हालांकि, कोटा पुलिस की कहानी अलग है। पुलिस का कहना है कि गिरजाशंकर यादव ने पूछताछ में बताया कि छबि यादव उन्हें पिस्तौल दिखा रहा था, जिसे वे नकली समझ रहे थे। इसी दौरान गलती से ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। पुलिस ने छबि की निशानदेही पर पिस्तौल बरामद कर ली है और जांच जारी है कि पिस्तौल कहां से आई। पुलिस इसे 'दुर्घटनावश फायर' बता रही है और किसी आपसी विवाद या रंजिश से इनकार कर रही है।

Read More भारतमाला घोटाला: राजस्व महकमे में हड़कंप, अधूरी जांच करने वाले अफसर भी फंसे, अब बड़े मगरमच्छों की बारी

लेकिन, इस घटना ने अवैध रेत खनन के गोरखधंधे की पोल खोल दी है, जहां हाईकोर्ट के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर पुलिस सीधे कार्यवाही कर सकती है, लेकिन यह आदेश बेअसर साबित हो रहा है। सवाल उठता है कि आखिर क्यों पुलिस और माइनिंग विभाग इन अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रहे हैं? क्या खनन माफियाओं और इन विभागों के बीच कोई तालमेल है? 

स्थानीय लोग इसे सुशासन पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे है। यह भी आरोप है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की स्वच्छ छवि को उन्हीं की पार्टी के कुछ लोग इस तरह के कार्यों से बदनाम कर रहे हैं। इस पर माइनिंग और पुलिस की चुप्पी संदेह पैदा करती है।

Tags:

Latest News

तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार: एम्बुलेंस नहीं मिली, कंधों पर शव उठाकर 4 किमी पैदल चला परिवार तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार: एम्बुलेंस नहीं मिली, कंधों पर शव उठाकर 4 किमी पैदल चला परिवार
मासूम के साथ दरिंदगी पर तमिलनाडु में उबाल, अब पुलिस अधिकारियों की ‘मुस्कान’ बनी विवाद की वजह
शराब नीति घोटाले में IAS निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सख्त शर्तों के साथ मिली जमानत
अमृतसर में कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग से सनसनी, परिवार अंदर मौजूद, कनाडा कनेक्शन की भी जांच जारी
300 करोड़ के एक्सप्रेस-वे का चीरहरण एक मॉल को फायदा पहुंचाने अफसरों ने कर दिया बड़ा खेल, नियम ताक पर रखकर बना दिया VIP रास्ता...
त्विषा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: 'बेटी की मौत से बेहतर तलाक', निष्पक्ष जांच पर जोर, CBI जांच के संकेत
PM मोदी के दौरे से पहले बेंगलुरु में बड़ा सुरक्षा अलर्ट: काफिले के रूट पर मिली विस्फोटक सामग्री, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: “आखिर कब सीखेगा सिस्टम?”, NTA की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
बिलासपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत: अवैध संबंध के शक में पत्नी बनी हैवान, पति पर हंसिए से किया हमला
सब्जियों के नीचे छिपा था करोड़ों के ड्रग्स नेटवर्क का राज! गरियाबंद बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 65 लाख का गांजा जब्त
बस्तर में पीलिया से बढ़ी चिंता: अस्पताल खाली, झाड़-फूंक केंद्रों में उमड़ रही भीड़; देसी इलाज पर भरोसा बना खतरा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: मिसकैरेज के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश, FCI महिला कर्मचारी को बड़ी राहत