5 दिन तक दरिंदगी, अब बुलडोजर की कार्रवाई, रायपुर में रेप आरोपी पर डबल एक्शन

5 दिन तक दरिंदगी, अब बुलडोजर की कार्रवाई, रायपुर में रेप आरोपी पर डबल एक्शन

रायपुर। राजधानी में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के गंभीर मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ प्रशासनिक कार्रवाई भी की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (65) की अवैध दुकान को नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर 7 से 11 जनवरी के बीच कई बार अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले के उजागर होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।5-4_1768971699

दर्द से कराहती बच्ची ने बताई आपबीती
12 जनवरी की सुबह बच्ची असहनीय दर्द के कारण जमीन पर रोती हुई मिली। जब चाची उसे नहलाने ले गईं और दर्द का कारण पूछा, तब बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां मामला दर्ज किया गया।

Read More कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

धमकी देकर चुप कराने का आरोप
बच्ची ने अपने बयान में बताया कि आरोपी गलत कृत्य के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था, जिसके कारण वह डर के चलते चुप रही। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।comp-131-3_1768969690

Read More Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस

नगर निगम का एक्शन: पहले नोटिस, फिर कार्रवाई
गंभीर अपराध को देखते हुए नगर निगम ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाया। मेयर मीनल चौबे के निर्देश पर आरोपी की दुकान पर पहले नोटिस चस्पा किया गया था। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार दुकान निगम के नियमों के खिलाफ बनी हुई थी। 16 जनवरी को जारी नोटिस में तय समयसीमा के भीतर जवाब मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अब दुकान को ध्वस्त कर दिया गया।comp-1941768459495_1768969576

जीरो टॉलरेंस नीति पर अडिग प्रशासन
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। अवैध निर्माण के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार