तोरवा पुलिस की कार्रवाई, महिलाओं समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो आदतन बदमाश भी शामिल

तोरवा पुलिस की कार्रवाई, महिलाओं समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो आदतन बदमाश भी शामिल

बिलासपुर : असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के खिलाफ तोरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों समेत तीन महिलाओं को प्रतिबंधक कार्रवाई के तहत जेल भेजा है । पुलिस की यह कार्रवाई 18 अगस्त की दरमियानी रात पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर की गई ।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग संदिग्ध परिस्थितियों में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की मंशा से घूम रहे हैं । सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों से पूछताछ की । पूछताछ के दौरान दोनों युवक पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके । पुलिस ने नाम-पता की जानकारी लेकर रिकॉर्ड की जांच की तो रितेश पांडेय (33), निवासी मुनिबाबा गली, जबड़ापारा सरकंडा के खिलाफ 8 अपराध दर्ज पाए गए । वहीं धीरज रजक (23), निवासी डीएलएस कॉलेज के पीछे, बगदाई मंदिर के पास सरकंडा के खिलाफ 2 प्रकरण दर्ज होना सामने आया ।

इसके बाद तोरवा पुलिस ने दोनों आदतन बदमाशों सहित तीन महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई की । सभी को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया ।

Read More पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

 

Read More CG Crime News: 45 पेटी शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, तस्कर फरार; मुखबिरी के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई टीम

Tags:

Latest News

जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम
जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य
कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन
प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस
किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में
मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश
अब स्कूल की फीस भरते वक्त नहीं चलेगा पुराना तरीका, सीबीएसई ने जारी किए नए निर्देश
500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार