चाकू लहराकर कानून को चुनौती? वायरल वीडियो के बाद बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 युवक गिरफ्तार

चाकू लहराकर कानून को चुनौती? वायरल वीडियो के बाद बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर रौब जमाने और सार्वजनिक जगहों पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने के मामलों में बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में जन्माष्टमी के दिन चाकू लहराते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जबकि दूसरे मामले में ओवरब्रिज के पास लोगों के बीच चाकू लहराने का आरोप है। पुलिस ने दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

वायरल वीडियो से खुला मामला, जन्माष्टमी पर चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ग्राम लोखंडी निवासी साहिल यादव का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने जन्माष्टमी के दिन अपने दोस्तों के साथ चाकू लहराते हुए वीडियो बनाया था। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

चकरभाठा ओवरब्रिज के पास चाकू लहराने के आरोप में दो गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई चकरभाठा थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस के मुताबिक, ओवरब्रिज के पास शनि ध्रुव और शुभम वर्मा कथित तौर पर चाकू लहराकर लोगों में डर का माहौल बना रहे थे। पुलिस ने दोनों को मौके से पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बटनदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया। कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Read More दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार

लाइक्स और व्यूज के लिए हथियारों का प्रदर्शन न करें: पुलिस
बिलासपुर पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज या दोस्तों के बीच रौब दिखाने के लिए चाकू अथवा अन्य हथियारों का प्रदर्शन न करें। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराना कानूनन कार्रवाई का कारण बन सकता है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read More Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ MBBS एडमिशन पर उठे सवाल: बाहरी राज्यों के छात्रों को स्टेट कोटे में सीट देने की शिकायत, जांच के आदेश छत्तीसगढ़ MBBS एडमिशन पर उठे सवाल: बाहरी राज्यों के छात्रों को स्टेट कोटे में सीट देने की शिकायत, जांच के आदेश
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी
Balod News: दूसरे गांव पहुंचकर युवक ने हंसिए से काटी अपनी गर्दन, खून से लथपथ सड़क पर घूमता रहा; परिजनों ने बताई चौंकाने वाली बात
राजस्व रिकॉर्ड से तय नहीं होगा मठ की संपत्तियों का मालिकाना हक: हाई कोर्ट, महंत की याचिका खारिज
Gariaband News: 50 लाख का रपटा ध्वस्त, दर्जनों गांवों की राह बंद! एंबुलेंस तक की पहुंच ठप, खाट पर मरीजों को ले जाने की मजबूरी
Balodabazar News: अपराधों के आरोपों पर जिला बदर की कार्रवाई, कांग्रेस नेता अशोक अंजान समेत 3 को एक साल तक जिला छोड़ने का आदेश
चाकू लहराकर कानून को चुनौती? वायरल वीडियो के बाद बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 युवक गिरफ्तार
नगांव में पूर्व सीएम बघेल और गोगोई के काफिले पर पथराव, कार पर फेंकी एसिड की बोतल, चुनावी प्रचार में मचा बवाल
वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन! सड़क पर जन्मदिन समारोह पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 4 पर FIR
आपके नाम की SIM, अपराध किसी और का… फिर भी फंस सकते हैं आप! ₹50 लाख जुर्माना, 3 साल जेल तक का खतरा
रात 2 बजे तक फोन, सुबह 7 बजे अलार्म… क्या भारत में गहराता जा रहा है स्लीप क्राइसिस?