धनतेरस पर मौत का करंट, हाईटेंशन तार ने छीनी पिता-पुत्र की जिंदगी, मां की हालत गंभीर

धनतेरस पर मौत का करंट, हाईटेंशन तार ने छीनी पिता-पुत्र की जिंदगी, मां की हालत गंभीर

बलौदाबाजार : जिस घर में धनतेरस की खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां कुछ ही पलों में चीख-पुकार मच गई। रोशनी और खुशियों के त्योहार पर एक परिवार का चिराग बुझ गया। बलौदाबाजार के नेहरू चौक इलाके में हाईटेंशन बिजली लाइन ने ऐसा कहर बरपाया कि पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

पति को बचाने दौड़ी पत्नी, बेटा भी आया चपेट में

मिली जानकारी के अनुसार नेहरू चौक निवासी राकेश गुप्ता गुरुवार को अपने घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान घर के बेहद करीब से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि बिजली का तार घर से महज पांच फीट की दूरी पर है। पति को करंट की चपेट में देखकर उनकी पत्नी वर्षा उन्हें बचाने दौड़ीं, लेकिन वह भी बिजली के खतरनाक करंट में चिपक गई। इस दौरान बेटा ईशान भी हादसे का शिकार हो गया।

Read More बलौदाबाजार में 9 नाबालिग छात्राओं से दुर्व्यवहार करने वाला शिक्षक दोषी, कोर्ट ने सुनाई 6 साल की सजा

अस्पताल पहुंचते ही पिता-पुत्र ने तोड़ा दम

Read More चार्जशीट में बड़ा खुलासा: महादेव सट्टा नेटवर्क को बचाने वाले शुरुआती जांच अधिकारी ही सीबीआई के घेरे में, सबूतों के साथ दिल्ली तलब

cureent se mout 3

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने राकेश गुप्ता और उनके बेटे ईशान को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से झुलसी वर्षा की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद नेहरू चौक क्षेत्र में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत और तीसरे सदस्य की गंभीर हालत ने लोगों को झकझोर दिया है। अब लोगों की मांग है कि हादसे की निष्पक्ष जांच हो और यदि सुरक्षा में लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Tags:

Latest News

हार्वेस्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, किशोरी समेत दो की दर्दनाक मौत हार्वेस्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, किशोरी समेत दो की दर्दनाक मौत
धनतेरस पर मौत का करंट, हाईटेंशन तार ने छीनी पिता-पुत्र की जिंदगी, मां की हालत गंभीर
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद
डीएड अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बदसलूकी, ACP ने प्रदर्शनकारी का मोबाइल छीनकर अंधेरे में फेंका
'गुरुजी' पर गंभीर आरोप, कभी स्कूल से गायब तो कभी टपकती छत के नीचे बैठाए बच्चे, डीईओ ने शुरू की जांच
महाकाल मंदिर में फिर विवाद: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने कर्मचारियों पर लगाए अभद्रता के आरोप, VIP व्यवस्था पर उठाए सवाल
99 लाख में होटल खरीदने का दावा खारिज, 30 दिन में खाली करना होगा 'हरी चटनी', भाड़ा नियंत्रण प्राधिकारी का बड़ा फैसला
भिलाई के जगदंबा फोम गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर
रायपुर में अब GPS से ट्रैक होंगे 260 कचरा वाहन, घर बैठे मिलेगी गाड़ी की लोकेशन और पहुंचने का समय
बीजापुर में वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क और तेंदुए की खाल बरामद, 6 आरोपी हिरासत में
सिम्स के डॉक्टरों ने कर दिखाया चमत्कार! युवक के शरीर के आर-पार हो गई 4 फीट लंबी सरिया, जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, रिश्तेदार रेलवे कर्मचारी पर गंभीर आरोप; मां-बेटी को धमकी देने का भी दावा