डीएड अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बदसलूकी, ACP ने प्रदर्शनकारी का मोबाइल छीनकर अंधेरे में फेंका

डीएड अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बदसलूकी, ACP ने प्रदर्शनकारी का मोबाइल छीनकर अंधेरे में फेंका

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले 322 दिनों से अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे डीएड अभ्यर्थी गुरुवार सुबह अपने परिजनों के साथ नवा रायपुर स्थित शिक्षा मंत्री के बंगले पहुंचे थे। अभ्यर्थी 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को हिरासत में लेकर शिक्षा मंत्री के बंगले से हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से विरोध जताया जा रहा था। इसी बीच एक प्रदर्शनकारी अपने मोबाइल से पूरी कार्रवाई का वीडियो बना रहा था। आरोप है कि वीडियो बनाए जाने से नाराज होकर कोतवाली में पदस्थ ACP दीपक मिश्रा ने उसका मोबाइल छीन लिया और अंधेरे में दूर फेंक दिया।

Read More ऑनलाइन जुए की लत ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा! कर्ज चुकाने के लिए सगे जीजा के घर की चोरी, 37 लाख के जेवर बरामद

अब इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस अधिकारी द्वारा प्रदर्शनकारी का मोबाइल छीनकर फेंके जाने का घटनाक्रम दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के व्यवहार और प्रदर्शनकारियों के साथ की गई कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Read More सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर CBI कोर्ट में पेशी, ओमान से भारत लाने के बाद जांच तेज

एक तरफ डीएड अभ्यर्थी 322 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ आंदोलन के दौरान पुलिस की इस कथित कार्रवाई ने मामले को और गरमा दिया है। अब सवाल यह है कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के साथ पुलिस का यह व्यवहार कितना उचित है और मोबाइल फेंकने के मामले में संबंधित अधिकारी पर क्या कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद
डीएड अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बदसलूकी, ACP ने प्रदर्शनकारी का मोबाइल छीनकर अंधेरे में फेंका
'गुरुजी' पर गंभीर आरोप, कभी स्कूल से गायब तो कभी टपकती छत के नीचे बैठाए बच्चे, डीईओ ने शुरू की जांच
महाकाल मंदिर में फिर विवाद: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने कर्मचारियों पर लगाए अभद्रता के आरोप, VIP व्यवस्था पर उठाए सवाल
99 लाख में होटल खरीदने का दावा खारिज, 30 दिन में खाली करना होगा 'हरी चटनी', भाड़ा नियंत्रण प्राधिकारी का बड़ा फैसला
भिलाई के जगदंबा फोम गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर
रायपुर में अब GPS से ट्रैक होंगे 260 कचरा वाहन, घर बैठे मिलेगी गाड़ी की लोकेशन और पहुंचने का समय
बीजापुर में वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क और तेंदुए की खाल बरामद, 6 आरोपी हिरासत में
सिम्स के डॉक्टरों ने कर दिखाया चमत्कार! युवक के शरीर के आर-पार हो गई 4 फीट लंबी सरिया, जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, रिश्तेदार रेलवे कर्मचारी पर गंभीर आरोप; मां-बेटी को धमकी देने का भी दावा
छत्तीसगढ़ में आज धूमधाम से मनेगा धनतेरस, बाजारों में उमड़ी भीड़; स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक दीपावली की छुट्टी
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड; रायपुर में सुबह कोहरे का असर