रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, रिश्तेदार रेलवे कर्मचारी पर गंभीर आरोप; मां-बेटी को धमकी देने का भी दावा

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, रिश्तेदार रेलवे कर्मचारी पर गंभीर आरोप; मां-बेटी को धमकी देने का भी दावा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से सात लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ही रिश्तेदार और रेलवे कर्मचारी पर उसकी बेटी को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो बेटी को नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो उसे और उसकी बेटी को जान से मारने तथा अपहरण कराने की धमकी दी गई। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत तारबाहर थाने और पुलिस अधीक्षक से की है।

रिश्तेदार ने रेलवे में नौकरी लगवाने का दिया भरोसा

मिली जानकारी के अनुसार, तारबाहर स्थित एफसीआई गोदाम के पास रहने वाली सविता मिश्रा ने अपने रिश्तेदार बलभद्र प्रसाद वाजपेयी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी बिलासपुर के झोपड़ापारा में संतोषी मंदिर के पास रहता है और रेलवे विभाग में कर्मचारी बताया जा रहा है।

महिला का आरोप है कि रिश्तेदार होने के कारण आरोपी से उसका परिचय था। इसी का फायदा उठाकर उसने बेटी को रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी ने दावा किया था कि वह पहले भी कई लोगों की रेलवे में नौकरी लगवा चुका है। उसने महिला को बताया कि नौकरी लगवाने के लिए रेलवे के अधिकारियों को पैसे देने पड़ते हैं।

Read More स्कूलों में बदलेगी बेटियों की तस्वीर, जिले का पहला शौचालय 4.30 लाख में बनकर तैयार, 121 और बाकी

20 लाख की जगह 15 लाख में नौकरी का दिया झांसा

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने शुरुआत में रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए 20 लाख रुपये खर्च होने की बात कही थी। हालांकि, महिला की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसने 15 लाख रुपये में काम कराने का भरोसा दिलाया। आरोपी की बातों में आकर सविता मिश्रा ने अपनी बेटी की नौकरी के लिए रकम जुटाने की कोशिश शुरू कर दी।

Read More महतारी वंदन योजना: 67.40 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 632 करोड़ रुपये, 3 नवंबर को मिलेगी 33वीं किस्त

महिला का कहना है कि उसने अपने पिता से मिले पांच लाख रुपये आरोपी को देने का फैसला किया। इसके लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की व्यापार विहार शाखा का सेल्फ चेक दिया गया। आरोप है कि बलभद्र प्रसाद वाजपेयी ने 2 अप्रैल 2025 को इस चेक के माध्यम से पांच लाख रुपये निकाल लिए।

दूसरी किस्त में रिश्तेदारों से उधार लेकर दिए दो लाख

महिला के अनुसार, पहली रकम लेने के बाद आरोपी ने 30 अप्रैल 2025 को तीन लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। इसके बाद सविता मिश्रा अपनी बेटी के साथ रेलवे कार्यालय पहुंची और रिश्तेदारों से दो लाख रुपये उधार लेकर आरोपी को नकद दे दिए।

इस तरह नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी को कुल सात लाख रुपये दिए गए। महिला को उम्मीद थी कि जल्द ही उसकी बेटी की रेलवे विभाग में नौकरी लग जाएगी। लेकिन आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी से संबंधित कोई प्रक्रिया पूरी हुई और न ही आरोपी ने रकम वापस की।

पैसे मांगने पर जान से मारने और अपहरण की धमकी का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो वह टालमटोल करने लगा। बार-बार पैसे मांगने पर उसे और उसकी बेटी को जान से मारने तथा अपहरण कराने की धमकी दी जाने लगी। इससे मां-बेटी भयभीत हैं।

आखिरकार महिला ने तारबाहर थाने और बिलासपुर एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत की है। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने, अपनी रकम वापस दिलाने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम और आरोपी की भूमिका को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

Tags:

Latest News

सिम्स के डॉक्टरों ने कर दिखाया चमत्कार! युवक के शरीर के आर-पार हो गई 4 फीट लंबी सरिया, जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान सिम्स के डॉक्टरों ने कर दिखाया चमत्कार! युवक के शरीर के आर-पार हो गई 4 फीट लंबी सरिया, जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, रिश्तेदार रेलवे कर्मचारी पर गंभीर आरोप; मां-बेटी को धमकी देने का भी दावा
छत्तीसगढ़ में आज धूमधाम से मनेगा धनतेरस, बाजारों में उमड़ी भीड़; स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक दीपावली की छुट्टी
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड; रायपुर में सुबह कोहरे का असर
चार्जशीट में बड़ा खुलासा: महादेव सट्टा नेटवर्क को बचाने वाले शुरुआती जांच अधिकारी ही सीबीआई के घेरे में, सबूतों के साथ दिल्ली तलब
बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब के अमृतसर से पकड़ा गया हेरोइन तस्करी का मुख्य सप्लायर, चिट्टा नेटवर्क का होगा खुलासा
दीपावली पर छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला पक्के मकान का तोहफा, PM आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 27 जिलों में मिली मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हिरासत में आते ही शुरू होगी 24 घंटे की उलटी गिनती, औपचारिक गिरफ्तारी का इंतजार नहीं
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 1703 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू, 10 जनवरी को होगी परीक्षा
बीजापुर में माओवादियों के डंप से मिले 711 BGL सेल, सुरक्षा बलों ने बरामद किया भारी विस्फोटक
सुकमा में पति ने पत्नी के सिर पर किया जानलेवा हमला, CRPF जवानों ने पहुंचाया अस्पताल; हालत गंभीर
बालोद में सिरफिरे युवक का तांडव, धारदार हथियार से ग्रामीणों पर किया हमला; बच्चे-बुजुर्ग समेत 6 घायल