'गुरुजी' पर गंभीर आरोप, कभी स्कूल से गायब तो कभी टपकती छत के नीचे बैठाए बच्चे, डीईओ ने शुरू की जांच

'गुरुजी' पर गंभीर आरोप, कभी स्कूल से गायब तो कभी टपकती छत के नीचे बैठाए बच्चे, डीईओ ने शुरू की जांच

कोरबा : बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी जिन शिक्षकों के कंधों पर है, उन्हीं पर अगर स्कूल से गायब रहने और पढ़ाई के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप लगें तो शिक्षा व्यवस्था की हकीकत सामने आना लाजिमी है। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के सरकारी प्राथमिक शाला रोदे में पदस्थ सहायक शिक्षक मनोज कुमार बंजारे विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ अनुशासनहीनता, शिक्षण कार्य में उदासीनता और छात्रों के साथ अशोभनीय व्यवहार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीईओ ने आरोप पत्र जारी कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

बिना अनुमति स्कूल से गायब, प्रधान पाठक के निर्देशों की भी अनदेखी

डीईओ की ओर से जारी आरोप पत्र में शिक्षक पर कई बार बिना अनुमति स्कूल से अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया गया है। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान भी वे बिना किसी पूर्व सूचना के स्कूल से नदारद मिले। स्कूल के अन्य शिक्षकों ने भी उनके शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेने और अध्ययन-अध्यापन में अपेक्षित जिम्मेदारी नहीं निभाने की शिकायत की है। शिक्षक के व्यवहार को लेकर भी शाला प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत की ओर से लगातार शिकायतें की गई थीं। प्रधान पाठक के निर्देशों की अनदेखी करते रहे। इतना ही नहीं, विद्यार्थियों के सामने अशोभनीय व्यवहार करने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इन शिकायतों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

Read More बीमा पॉलिसी का झांसा देकर रैपिडो चालक युवती को ले गया लॉज, कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म

बारिश में टपकती छत के नीचे बैठाए बच्चे

Read More Continuous..चांटापारा एनीकट घोटाला: विधानसभा में गलत जानकारी देकर दागी अफसरों को बचाया; आरोपी को ही बना दिया दस्तावेजों का रखवाला, 4 बार ढहा स्ट्रक्चर

मामला बच्चों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सुरक्षित कमरों के उपलब्ध होने के बावजूद शिक्षक ने बिना उचित कारण बच्चों को ऐसे कमरे में बैठाया, जिसकी छत से बारिश के दौरान पानी टपकता था। बताया गया है कि इस वजह से एक छात्रा की तबीयत भी खराब हो गई थी।

पांच दिन में मांगा जवाब, कार्रवाई की चेतावनी

शाला प्रबंधन समिति और सरपंच की लगातार शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग ने अब मामले में औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी है। डीईओ ने मनोज कुमार बंजारे को आरोप पत्र जारी करते हुए पांच दिनों के भीतर अपना लिखित पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार आगे की विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Tags:

Latest News

सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद
डीएड अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बदसलूकी, ACP ने प्रदर्शनकारी का मोबाइल छीनकर अंधेरे में फेंका
'गुरुजी' पर गंभीर आरोप, कभी स्कूल से गायब तो कभी टपकती छत के नीचे बैठाए बच्चे, डीईओ ने शुरू की जांच
महाकाल मंदिर में फिर विवाद: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने कर्मचारियों पर लगाए अभद्रता के आरोप, VIP व्यवस्था पर उठाए सवाल
99 लाख में होटल खरीदने का दावा खारिज, 30 दिन में खाली करना होगा 'हरी चटनी', भाड़ा नियंत्रण प्राधिकारी का बड़ा फैसला
भिलाई के जगदंबा फोम गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर
रायपुर में अब GPS से ट्रैक होंगे 260 कचरा वाहन, घर बैठे मिलेगी गाड़ी की लोकेशन और पहुंचने का समय
बीजापुर में वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क और तेंदुए की खाल बरामद, 6 आरोपी हिरासत में
सिम्स के डॉक्टरों ने कर दिखाया चमत्कार! युवक के शरीर के आर-पार हो गई 4 फीट लंबी सरिया, जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, रिश्तेदार रेलवे कर्मचारी पर गंभीर आरोप; मां-बेटी को धमकी देने का भी दावा
छत्तीसगढ़ में आज धूमधाम से मनेगा धनतेरस, बाजारों में उमड़ी भीड़; स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक दीपावली की छुट्टी
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड; रायपुर में सुबह कोहरे का असर