Bilaspur News: ई-कॉमर्स वेयरहाउसों से धारदार चाकू जब्त, पुलिस की सख्त कार्रवाई

Bilaspur News: ई-कॉमर्स वेयरहाउसों से धारदार चाकू जब्त, पुलिस की सख्त कार्रवाई

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ई-कॉमर्स कंपनियों के वेयरहाउसों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा और चकरभाठा थाना क्षेत्रों में संचालित गोदामों में की गई। पुलिस जांच के दौरान अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो, ब्लिंकिट, ई-कार्ट और ब्लू डार्ट समेत अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स वेयरहाउसों से बड़ी संख्या में बटनदार और धारदार चाकू बरामद किए गए। सभी हथियारों को तत्काल जब्त कर लिया गया है।

अपराध रोकने पुलिस की सख्त कार्रवाई
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए इन धारदार हथियारों की खरीद-फरोख्त किसी आपराधिक उद्देश्य से तो नहीं की जा रही थी। इसके साथ ही चाकू ऑर्डर करने वाले ग्राहकों की सूची भी खंगाली जा रही है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते खुलासा किया जा सके।image-72-6

वेयरहाउस मैनेजरों को स्पष्ट निर्देश
छापेमारी के बाद सभी संबंधित वेयरहाउस प्रबंधकों को एसपी कार्यालय तलब किया गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ शब्दों में निर्देश दिए कि जिले में ऑनलाइन माध्यम से चाकू या अन्य प्रतिबंधित धारदार हथियारों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी भी वेयरहाउस में ऐसे हथियार पाए जाते हैं, तो संबंधित मैनेजरों और कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read More Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आगे भी जारी रहेगी निगरानी
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अपराध पर नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की छापेमारी और निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Read More Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में

Tags:

Latest News

चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त
चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज