अमेरिका तक फैला था नशे का कारोबार, NCB-DEA ने किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

अमेरिका तक फैला था नशे का कारोबार, NCB-DEA ने किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका की जांच एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) ने संयुक्त अभियान ‘ऑपरेशन मॉनसून थंडर’ के तहत कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि भारत से अमेरिका तक करीब पांच लाख प्रतिबंधित नशीली गोलियों की सप्लाई की गई थी।

चार शहरों में एक साथ छापेमारी

NCB और DEA की संयुक्त कार्रवाई 4 से 13 नवंबर के बीच की गई। इस दौरान दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और लखनऊ सहित कई शहरों में छापेमारी की गई। अमेरिकी एजेंसी से मिले खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय नेटवर्क की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक यह सिंडिकेट लंबे समय से सीमा पार नशीली दवाओं की सप्लाई में सक्रिय था।

3 हजार पार्सलों से भेजी गईं 5 लाख गोलियां

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच गिरोह ने लगभग 3,000 पार्सलों के जरिए अमेरिका में करीब पांच लाख नशीली गोलियां भेजीं। इनमें ओपिओइड और साइकोट्रोपिक श्रेणी की प्रतिबंधित दवाएं शामिल थीं। NCB ने अमेरिका भेजे जाने वाले 1,500 से अधिक गोलियों वाले पार्सलों की पहचान कर जानकारी DEA के साथ साझा की। इसके बाद अमेरिकी एजेंसी ने दो खेप जब्त कीं।

Read More रायपुर में प्रतिबंधित पाकिस्तानी गोरी क्रीम का भंडाफोड़, गोल बाजार से 236 डिब्बे जब्त, 1.25 लाख का माल बरामद

59 हजार से ज्यादा लोगों का मिला डेटाबेस

जांच के दौरान अधिकारियों को 59 हजार से अधिक संदिग्ध ग्राहकों, खरीदारों और ड्रॉप-शिपर्स से जुड़ा डिजिटल डेटाबेस मिला है। इसमें लेनदेन, डिलीवरी पते, पुराने पार्सलों और USPS ट्रैकिंग आईडी जैसी जानकारियां शामिल हैं। NCB ने यह पूरा डेटाबेस अमेरिकी एजेंसी को सौंप दिया है, ताकि वहां नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Read More Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, ढाका में बम धमाके, मोहम्मद यूनुस के घर में लगाई आग

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चलता था पूरा नेटवर्क

जांच में पता चला कि आरोपी ग्राहकों से संपर्क और ऑर्डर लेने के लिए टेलीग्राम, स्काइप और व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते थे। वहीं, ग्राहकों और पार्सलों का रिकॉर्ड डिजिटल स्प्रेडशीट में रखा जाता था। अमेरिका में डाक और कूरियर नेटवर्क के माध्यम से खेप पहुंचाई जाती थी।

क्रिप्टोकरेंसी और हवाला से होता था लेनदेन

गिरोह के सदस्य भुगतान के लिए बैंक खातों, UPI, क्रिप्टोकरेंसी, वेनमो और हवाला नेटवर्क का इस्तेमाल करते थे। जांच एजेंसियां अब पैसों के लेनदेन, असली लाभार्थियों और प्रतिबंधित दवाओं की अंतरराष्ट्रीय खरीद के स्रोतों का पता लगा रही हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेज दीपक जायसवाल, आरती सोनी, तालाबथुला मनोज, दीपक कुमार तिवारी, अब्दुल मुत्तलिब उर्फ रॉकी उर्फ मोनियो और जसवंत उर्फ यशवंत के रूप में बताई गई है। एजेंसियों की जांच अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय कड़ियों पर केंद्रित है।

Tags:

Latest News

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन बड़ी गिरावट, 10 ग्राम पर ₹5,120 टूटा भाव; चांदी भी हुई सस्ती सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन बड़ी गिरावट, 10 ग्राम पर ₹5,120 टूटा भाव; चांदी भी हुई सस्ती
अमेरिका तक फैला था नशे का कारोबार, NCB-DEA ने किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में विवाद: संविदा शिक्षकों ने प्राचार्य और शिक्षक पर लगाए 10 हजार रुपये मांगने के आरोप, कलेक्टर ने DEO को सौंपी जांच
सूरजपुर में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने टांगी से हमला कर पत्नी की हत्या
क्रिकेट सट्टे की काली कमाई से खड़ी की 25 करोड़ की सल्तनत, हवाला के रास्ते दुबई तक पहुंचा नेटवर्क
रायपुर में अवैध धान कारोबार का बड़ा खुलासा: तीन साल में 1.82 करोड़ का धान जब्त, 238 मामले दर्ज
80 फीट की सरकारी सड़क पर कब्जे का खेल, हाई कोर्ट सख्त, कलेक्टर और निगम आयुक्त को अवमानना नोटिस
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये
कोहरे को चीरकर दौड़ेंगी ट्रेनें, लोको पायलटों को पहले ही मिलेगी सिग्नल की खबर
चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा मुआवजा; कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश
गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर बना ठगी का जाल, वॉट्सऐप पर APK डाउनलोड कराते ही हैक हुआ मोबाइल, बैंक अधिकारी के खाते से 9.49 लाख पार
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2026: भिलाई, रिसाली, बीरगांव और भिलाई-चरौदा में महापौर के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त