जशपुर में लूट से पहले पुलिस की एंट्री, एटीएम उखाड़ने आए नकाबपोश बदमाश छोड़ गए वाहन

जशपुर में लूट से पहले पुलिस की एंट्री, एटीएम उखाड़ने आए नकाबपोश बदमाश छोड़ गए वाहन

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी एटीएम लूट की वारदात टल गई। कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम को निशाना बनाने पहुंचे नकाबपोश बदमाश पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पिकअप वाहन से एटीएम उखाड़ने की कोशिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाश पिकअप वाहन की मदद से एटीएम उखाड़ने की तैयारी में थे। पहचान से बचने के लिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरों पर ब्लैक स्प्रे कर दिया था और वारदात को अंजाम देने ही वाले थे, तभी गश्त पर निकली पुलिस टीम अचानक मौके पर पहुंच गई।

पुलिस पर किया पथराव, बिना नुकसान भागे आरोपी
पुलिस को देखकर बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई। भागते समय आरोपियों ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया, हालांकि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस की तत्परता के चलते बदमाश एटीएम से कोई भी रकम नहीं निकाल सके और पिकअप वाहन को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।

Read More CG Crime News: मां के घर को ही बनाया निशाना! निलंबित आरक्षक ने दोस्तों संग रची चोरी की साजिश, 6 लाख का माल बरामद; 3 गिरफ्तार

नाकाबंदी, तलाश तेज
घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है। सीसीटीवी फुटेज, वाहन से मिले सुराग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। साथ ही, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और रात्री गश्त बढ़ा दी गई है।

Read More Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच

पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी आर्थिक वारदात टल गई। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच