3 साल की बच्ची से 13 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार ...
Raipur/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची से रेप हुआ है। पड़ोस के ही 13 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया है। बच्ची को कालीबाड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामला मोवा-पंडरी थाना इलाके का है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। उसे भी मुलाहिजा के लिए पंडरी अस्पताल लाया गया।
घटना पुराना मंडी के पास चंद्रशेखर नगर की है। बच्ची, मां बाप के साथ सोई हुई थी। अचानक वह उठकर बाहर निकली। इसी दौरान नाबालिग पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब मां बाप की नींद खुली तो वे बाहर निकले। तभी बच्ची रोते हुए दिखी, बच्ची के कपड़े भी खराब थे।
बताया जा रहा है कि, स्थानीय लोगों ने ही नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसे पुलिस के हवाले किया गया।
Edited By: मनीशंकर पांडेय
