रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज

रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में तीन माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस बच्ची के रात में बिस्तर से गायब होने की बात बताई गई थी, उसकी लाश अगली सुबह घर के आंगन में रखे पानी के ड्रम के अंदर मिली। पुलिस जांच आगे बढ़ी तो इस खौफनाक घटना में बच्ची के नाबालिग माता-पिता की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आधी रात को बिस्तर से गायब हुई बच्ची

घटना सक्ती थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार 29 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर में सो गए थे। रात करीब 2 बजे बच्ची के पिता ने परिजनों को बताया कि उनकी तीन माह की बच्ची बिस्तर से गायब है। अचानक बच्ची के गायब होने की खबर से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने घर, आंगन और आसपास के इलाके में बच्ची की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

Read More वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा

सुबह पानी लेने पहुंची दादी तो ड्रम में दिखा मासूम का शव

Read More छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव

30 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे बच्ची की दादी पानी लेने के लिए आंगन में पहुंचीं। इसी दौरान उनकी नजर पानी के ड्रम पर पड़ी। ड्रम के अंदर बच्ची मृत अवस्था में मिली। मासूम का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सक्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पंचनामा कार्रवाई के साथ मामले की जांच शुरू की।

जांच में माता-पिता पर गहराया शक

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच की। पूछताछ और जांच के दौरान बच्ची के माता-पिता की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद मामले में उनकी संलिप्तता सामने आई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि बच्ची जन्म के बाद से बार-बार बीमार रहती थी। उसके इलाज और परिवार की आर्थिक परेशानियों को लेकर माता-पिता तनाव में थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में उन्होंने बच्ची की जान ली और शव को पानी के ड्रम में छिपाया।

नाबालिग हैं बच्ची के माता-पिता

पुलिस के अनुसार बच्ची के माता-पिता दोनों नाबालिग हैं। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों तथा पूरी परिस्थितियों को जांच में सामने लाया जा रहा है। पुलिस ने बच्ची और उसके परिवार की पहचान गोपनीय रखी है। नाबालिगों की निजता और गरिमा को देखते हुए पुलिस ने उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

Tags:

Latest News

हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप
हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप
CG Police में बड़ा उलटफेर! 21 इंस्पेक्टर इधर से उधर, बदली पोस्टिंग और जिम्मेदारियां; PHQ ने जारी किया आदेश
कार के सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था गांजा, पुलिस ने खोला राज; 10.543 किलो माल जब्त, दो नाबालिग समेत 4 पकड़े गए
शोएब ढेबर तक पुलिस की खबर पहुंचने का शक, दो आरक्षक लाइन अटैच; कई ठिकानों पर दबिश के बाद भी हाथ खाली
Flydubai Flight Chaos: हवा में मचा हड़कंप! Flydubai के कॉकपिट में कैप्टन पर हमला, खून से लथपथ पायलट का वीडियो आया सामने
दिल्ली में SIR पर सियासी संग्राम तेज, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में; 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद