हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज

हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज

बिलासपुर : पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही 24 महीने की स्टडी लीव मंजूर करा चुके 15 डॉक्टरों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। डॉक्टरों ने सरकार के नए आदेश का हवाला देते हुए अपनी स्टडी लीव को 24 से बढ़ाकर 36 महीने करने की मांग की थी। जस्टिस बीडी गुरु की सिंगल बेंच ने सभी याचिकाएं खारिज करते हुए साफ कर दिया कि बाद में बदले गए नियम का लाभ पहले से मंजूर और उपयोग की जा चुकी छुट्टी पर स्वतः नहीं मिल सकता। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत डॉ. भूमिका देवांगन, डॉ. सरिता मौर्या, डॉ. सुनीति जेम्स समेत 15 डॉक्टरों ने पीजी मेडिकल पाठ्यक्रम के लिए विभाग से अनुमति और एनओसी ली थी। इसके बाद उन्हें 24 महीने की स्टडी लीव स्वीकृत की गई थी।

सरकार ने बदला नियम तो बढ़ी डॉक्टरों की उम्मीद

3 मार्च 2025 को राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2010 के नियम 44 में छूट देते हुए नौकरी कर रहे डॉक्टरों के लिए पीजी की पढ़ाई हेतु स्टडी लीव की अधिकतम अवधि 36 महीने कर दी। नए आदेश के बाद डॉक्टरों ने अपनी पहले से मंजूर 24 महीने की छुट्टी को भी 36 महीने करने की मांग रखी। शासन ने आवेदन खारिज किया तो डॉक्टरों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Read More 19 साल तक बिलासपुर में जमाए रखा डेरा, NTPC में करता रहा काम, फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रहा बांग्लादेशी STF के हत्थे चढ़ा

हाईकोर्ट: नया आदेश पुराने मामले पर नहीं होंगे लागू

Read More बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि याचिकाकर्ताओं की स्टडी लीव 3 मार्च 2025 के आदेश से काफी पहले स्वीकृत हो चुकी थी और डॉक्टर 24 महीने की छुट्टी का लाभ भी ले चुके थे। कोर्ट ने कहा कि बाद में जारी सरकारी आदेश को पुराने मामलों पर लागू नहीं किया जा सकता। केवल स्टडी लीव की अधिकतम सीमा 36 महीने किए जाने से पहले से 24 महीने की छुट्टी ले चुके कर्मचारियों की छुट्टी स्वतः 36 महीने नहीं हो जाएगी। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सरकार पुराने मामलों को भी नए प्रावधान का लाभ देना चाहती थी, तो आदेश में इसका स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए था। मौजूदा सरकारी आदेश में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

मीनाक्षी सूद का उदाहरण भी नहीं आया काम

डॉक्टरों ने डॉ. मीनाक्षी सूद के मामले का हवाला देते हुए समान लाभ देने की मांग की थी। विभाग ने 13 जून 2025 को उनके पुराने आदेश में बदलाव करते हुए तीन साल की पूरी अवधि को स्टडी लीव माना था। हालांकि, वित्त विभाग की आपत्ति के बाद 31 जुलाई 2026 को यह आदेश ही रद्द कर दिया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि जो आदेश अब अस्तित्व में ही नहीं है, उसे आधार बनाकर दूसरे कर्मचारियों को समान लाभ नहीं दिया जा सकता।

36 महीने की छुट्टी के साथ सेवा की शर्त भी

सरकार के 3 मार्च 2025 के आदेश के बाद पीजी पाठ्यक्रम के लिए डॉक्टरों की स्टडी लीव की अधिकतम अवधि 36 महीने निर्धारित की गई है। इसके साथ पढ़ाई पूरी करने के बाद पांच साल तक सेवा करने जैसी शर्तें भी रखी गई हैं। हाईकोर्ट के फैसले से साफ है कि नए नियम का लाभ नए प्रावधान के दायरे में आने वाले मामलों को मिलेगा, लेकिन पहले से मंजूर और ली जा चुकी 24 महीने की स्टडी लीव को बाद के आदेश के आधार पर 36 महीने में तब्दील नहीं किया जा सकता।

Tags:

Latest News

हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप
हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप
CG Police में बड़ा उलटफेर! 21 इंस्पेक्टर इधर से उधर, बदली पोस्टिंग और जिम्मेदारियां; PHQ ने जारी किया आदेश
कार के सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था गांजा, पुलिस ने खोला राज; 10.543 किलो माल जब्त, दो नाबालिग समेत 4 पकड़े गए
शोएब ढेबर तक पुलिस की खबर पहुंचने का शक, दो आरक्षक लाइन अटैच; कई ठिकानों पर दबिश के बाद भी हाथ खाली
Flydubai Flight Chaos: हवा में मचा हड़कंप! Flydubai के कॉकपिट में कैप्टन पर हमला, खून से लथपथ पायलट का वीडियो आया सामने
दिल्ली में SIR पर सियासी संग्राम तेज, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में; 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद