त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए

त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए

बिलासपुर : आगामी त्योहारों को देखते हुए सीपत पुलिस ने अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चार स्थायी वारंटियों को भी पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियों में सीपत बाजारपारा निवासी सोहन वर्मा (33), मड़ई निवासी अमलेश उर्फ छोटू साहू (29) और कौड़िया निवासी राजकुमार केंवट (29) शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चार स्थायी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें जांजी निवासी जेठूराम वागले (72), पंधी निवासी मुन्ना लाल (65), सेलर निवासी महेंद्र केंवट (28) और नील कमल सूर्यवंशी (46) शामिल हैं।

Read More अटल आवास में देर रात आग का तांडव, जान बचाने छत से कूदे लोग, 5 बाइक जलकर राख

पुलिस के अनुसार त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों तथा अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Read More 20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट

Tags:

Latest News

टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन। टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, बिलासपुर-दुर्ग सहित इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
बिलासपुर में सजेगा पटाखों का बड़ा बाजार, रिवर व्यू में लगेंगी 140 दुकानें, निगम की तैयारी शुरू
7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, 60 किमी दूर घने जंगल में छिपा मिला आरोपी
मंत्री के गांव में गड्ढों ने ली दो जानें, जर्जर सड़क पर बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराई, आधा दर्जन घायल
शिक्षक की कमी दूर करने डीपीआई का नया फॉर्मूला, अब एक लेक्चरर पढ़ाएंगे दो विषय
20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट
तीसरे युवक से बातचीत बनी नाबालिग के मौत की वजह, पांच साल के प्रेम संबंध का हुआ अंत, प्रेमी और साथी गिरफ्तार
जिन्होंने संगठन को किनारे किया, हाईकमान ने उन्हें ही लगा दिया किनारे!