कांग्रेस प्रवक्ता और विधायक को कोर्ट में पेश होने का नोटिस, नहीं तो होगी गिरफ्तारी

कांग्रेस प्रवक्ता और विधायक को कोर्ट में पेश होने का नोटिस, नहीं तो होगी गिरफ्तारी बिलासपुर : महादेव एप मामले को लेकर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडे के मुताबिक, मनी लांड्रिंग समेत अन्य मामले में 31 लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आरोपी बनाया गया है इन सभी को नोटिस […]


कांग्रेस प्रवक्ता और विधायक को कोर्ट में पेश होने का नोटिस, नहीं तो होगी गिरफ्तारी


बिलासपुर : महादेव एप मामले को लेकर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडे के मुताबिक, मनी लांड्रिंग समेत अन्य मामले में 31 लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आरोपी बनाया गया है इन सभी को नोटिस जारी किया गया है । हम आपको बता दें कि फिलहाल महादेव एप मामले में कुल 6 आरोपी जेल में बंद हैं। महादेव बेटिंग एप मामले में आरोपी एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, कांस्टेबल भीम सिंह, सतीश चंद्राकर, हवाला ऑपरेटर्स दमानी बंधु और आसिम दास ईडी की हिरासत में है ईडी ने इन सभी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी ने आसिम दास को पकड़कर उससे 5.39 करोड़ रुपए बरामद भी किया हैं।


इस मामले में ईडी ने अब तक दो चार्जशीट दायर की है, जिसमें कथित अवैध सट्टेबाजी और गेमिंग एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल सहित कई अन्य आरोपी शामिल हैं। सौरभ व रवि भिलाई शहर के रहने वाले हैं। इन दोनों को दुबई से हिरासत में लिया गया था। ईडी के मुताबिक, दुर्ग-भिलाई से महादेव एप ऑनलाइन सट्टा की शुरुआत हुई। इसके संचालक और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने साल 2018-19 में एप डिजाइन कर पूरे छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में फैला दिया। दुर्ग पुलिस ने इस पर कार्यवाही शुरु की तो ऊपर से दबाव बनाने लगा और कार्यवाही नरम पड़ गई। इसके बाद ये काला कारोबार दुबई में ले जाकर स्थापित कर लिया। देश के पैसे को हवाला के जरिए बाहर ले जाया गया। इस मामले में ईडी ने मनी लॉड्रिंग प्रकरण की सुनवाई के लिए विधायक देवेन्द्र यादव, चंद्रदेव राय, पीसीसी प्रवक्ता आरपी सिंह, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी सहित 11 को नोटिस जारी कर कोर्ट ने उपस्थिति दर्ज कराने कहा है। कोर्ट में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने और अग्रिम जमानत नहीं लेने पर इन सभी की गिरफ्तारी की जाएगी ।

Read More छत्तीसगढ़ से कोलकाता तक फैला ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, ‘डायमंड 7777’ का मास्टरमाइंड पुलिस की पकड़ से क्यों दूर ?

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर भर्ती: 625 सहायक प्राध्यापक, 50 ग्रंथपाल और 25 क्रीड़ा अधिकारी की होगी नियुक्ति

राज्य

सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए श्रमिकों ने की तोड़फोड़ सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए श्रमिकों ने की तोड़फोड़
सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित अडानी पावर प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। प्लांट...
पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला: 100 से ज्यादा जवान बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप
अलविदा जुमे की नमाज पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से निगरानी, कमांडो और PAC तैनात, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई
अनिल अंबानी के रिलायंस समूह पर ED का बड़ा एक्शन: 581 करोड़ की संपत्तियां जब्त, कई राज्यों में जमीन कुर्क