बस्तर और जगदलपुर दौरे पर सीएम साय, 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजना का करेंगे लोकार्पण

बस्तर और जगदलपुर दौरे पर सीएम साय, 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजना का करेंगे लोकार्पण

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर बस्तर और जगदलपुर पहुंचेंगे, जहां वह करोड़ों रुपये की सौगात लोगों को देंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह जगदलपुर जा रहे हैं, जहां वो साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजना का लोकार्पण के साथ ही एक निजी महाविद्यालय के […]

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर बस्तर और जगदलपुर पहुंचेंगे, जहां वह करोड़ों रुपये की सौगात लोगों को देंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह जगदलपुर जा रहे हैं, जहां वो साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजना का लोकार्पण के साथ ही एक निजी महाविद्यालय के भूमि पूजन के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री 31 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली जगदलपुर से चित्रकोट मार्ग चौड़ीकरण कार्य, 2 करोड़ 97 लाख रुपये से गणेश बाहर नाला में स्टापडेम का काजवे निर्माण कार्य, ग्राम ताईपदर, 2 करोड़ 93 लाख रुपये से सिंचाई कालोनी बोधघाट एवं मण्डी कालोनी और निर्मल कालोनी जगदलपुर में सड़क और अहाता निर्माण कार्य सहित कुल 68 करोड़ 80 लाख रुपए से निर्मित की जाने वाली 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

Read More तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बस्तर के विकास को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पिछले एक साल में हमारी सरकार ने बस्तर में शांति व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बस्तर के लोगों को व्यापक स्तर पर मिल रहा है।

Read More गर्भपात के लिए महिला की स्वतंत्र सहमति जरूरी, पति या परिजन की नहीं: न्यायालय ने खारिज की डॉ. उज्वला कराडे की अग्रिम जमानत

इसके अलावा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर के लोगों को 356 करोड़ के 228 विकास कार्यों की सौगात देंगे। यहां वो बस्तर जिला पत्रकार संघ के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वो रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री के बस्तर दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था चाक–चौबंद कर दी है। सभी सीमावर्ती इलाकों में चेक पोस्ट लगाकर जांच की जा रही है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है।

वहीं, आगामी नगरीय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि चुनाव टलेगा नहीं। निसंदेह कुछ कारणों से विलंब हुआ है। लेकिन, टलेगा नहीं। कुछ वजहों से प्रशासक बैठाना पड़ा है। मैं आश्वस्त करता हूं कि जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा।

Tags:

Latest News

अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, खाट से गिरने की कहानी गढ़ दफना दिया पत्नी का शव, बहन के शक ने खोली पोल, टांगी से वार कर पति ने उतारा था मौत के घाट अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, खाट से गिरने की कहानी गढ़ दफना दिया पत्नी का शव, बहन के शक ने खोली पोल, टांगी से वार कर पति ने उतारा था मौत के घाट
छात्रावास में बच्चियों की थाली से गायब हो रही दाल, भरपेट भोजन तक नसीब नहीं, अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं
20 हजार के कमीशन में 2.20 करोड़ का साइबर खेल, तीन आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका
सिंचाई प्रोजेक्ट में टेंडर का काट-छांट फॉर्मूला: 1035 करोड़ के मटनार बैराज के 4 टुकड़े, दिल्ली की जांच से बचने की कवायद..
शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज
शिक्षा के मंदिर में 11 साल की मासूम से छेड़छाड़, बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, म्यूजिक टीचर गिरफ्तार
गर्भपात के लिए महिला की स्वतंत्र सहमति जरूरी, पति या परिजन की नहीं: न्यायालय ने खारिज की डॉ. उज्वला कराडे की अग्रिम जमानत
26 गज जमीन के टुकड़े ने ले ली युवक की जान, तलवार से गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, बड़े भाई के भी तोड़े दांत
हाई कोर्ट से आलोक पांडेय को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब
जुए की रेड के दौरान तालाब में कूदा ग्रामीण, 48 घंटे बाद मिला शव... प्रशिक्षु थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप, गांव में भड़का आक्रोश
संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा
रायपुर में 53% टीबी मरीजों को नहीं मिली पोषण राशि, 2,257 मरीज इंतजार में