वोटर लिस्ट अपडेट की तारीख बढ़ी! चुनाव आयोग ने SIR की समय सीमा 7 दिन आगे बढ़ाई

 

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समय सीमा सात दिन बढ़ा दी है। अब वोटर लिस्ट अपडेट करने का यह काम 11 दिसंबर तक जारी रहेगा। आयोग की नई गाइडलाइन के बाद मसौदा मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) जारी होने की तारीख भी आगे बढ़ गई है।

ड्राफ्ट रोल अब 16 दिसंबर को आएगा

Read More CG News: ड्यूटी जा रही नर्स को बाइक सवार बदमाश ने पीछे से घोंपा चाकू, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पहले मसौदा मतदाता सूची 9 दिसंबर 2025 को जारी होनी थी। अब यह एक हफ्ते आगे बढ़कर 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होगी। आयोग ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को सात दिन आगे बढ़ाया गया है।

Read More उद्योगों में मौत का खेल: मुनाफे की हवस में मजदूरों की बलि; 3 साल में 296 मौतें, हादसों के बाद लाशें और मामले छिपाने में जुटता है प्रबंधन

12 राज्यों में चल रहा है काम

वोटर लिस्ट का यह स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) 28 अक्टूबर से शुरू हुआ था। इस प्रोसेस में वोटर लिस्ट को अपडेट किया जा रहा है, नए वोटरों के नाम जोड़े जा रहे हैं और गलतियों को सुधारा जा रहा है। जिन 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया चल रही है, उनमें छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी शामिल हैं।

तारीखों में क्या हुआ बदलाव?

Screenshot_20251130_133224_Google

 

नया शेड्यूल जारी

आयोग के नए शेड्यूल के अनुसार, अब घर घर जाकर सत्यापन (एन्यूमरेशन) और मतदान केंद्रों का पुनर्गठन 11 दिसंबर 2025 (गुरुवार) तक किया जा सकेगा। इसके बाद 16 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल प्रकाशित होगा। दावे और आपत्तियां दाखिल करने के लिए 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया है। सभी दावे-आपत्तियां निपटाने के बाद अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को प्रकाशित की जाएगी।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

डीएसपी को फर्जी चैट से फंसाने वाले हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन का एक और फर्जीवाड़ा: सरिता का होटल किराए पर लेकर जमाया कब्जा, 2 लाख 26 हजार टैक्स बकाया होने पर निगम ने किया सील

राज्य

India vs Zimbabwe T20I Series: इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद जिम्बाब्वे में भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल India vs Zimbabwe T20I Series: इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद जिम्बाब्वे में भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली। Ind vs Zim T20I Schedule। भारतीय टीम की एक और सीरीज के शेड्यूल का बीसीसीआई ने एलान कर...
Bhojshala Dispute Big Update: सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया रुख, वीडियो सबूतों पर अब हाईकोर्ट करेगा अंतिम फैसला
Assam Tea Garden Surprise: चुनावी दौरे के बीच PM मोदी अचानक पहुंचे बागान, महिलाओं संग तोड़ी चाय की पत्तियां और ली सेल्फी
PMCH में लापरवाही की हद: एंबुलेंस में तड़पती रही 82 साल की महिला, स्ट्रेचर न मिलने से पहुंची कोमा में
STF Action: CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, भेजा गया जेल