बड़ी खबर: ड्राई फ्रूट और पैकर्स एंड मूवर्स की आड़ में चल रहा था करोड़ों का गांजा तस्करी, महासमुंद पुलिस ने रोका खेल

 बड़ी खबर: ड्राई फ्रूट और पैकर्स एंड मूवर्स की आड़ में चल रहा था करोड़ों का गांजा तस्करी, महासमुंद पुलिस ने रोका खेल

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत महज कुछ घंटों में अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा और नशीली दवाएं जब्त की गई हैं, जिससे अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान कुल 6 क्विंटल 85 किलो गांजा और सैकड़ों नशीली टैबलेट बरामद की गई हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 4.61 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस पूरे ऑपरेशन में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के आरोपी शामिल हैं।fba0040e-0b83-4503-be22-0a2b690c7a7a1774956907818_1774960391

जांच में यह सामने आया है कि तस्कर बेहद शातिर तरीके से ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। वे ड्राई फ्रूट से भरे ट्रकों, घरेलू सामान, पैकर्स एंड मूवर्स के नाम पर चल रहे वाहनों और यहां तक कि कार-बाइक के जरिए भी नशे की खेप को एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचा रहे थे।

Read More चाकू लहराकर कानून को चुनौती? वायरल वीडियो के बाद बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 युवक गिरफ्तार

कोमाखान, बसना, सिंघोड़ा और महासमुंद थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई वाहनों को रोका और तलाशी के दौरान गांजा बरामद किया। कुछ मामलों में ट्रकों और पिकअप वाहनों में सामान के नीचे छिपाकर तस्करी की जा रही थी, जबकि कुछ आरोपी छोटे पैमाने पर बाइक और कार के जरिए सप्लाई में लगे थे।whatsapp-image-2026-03-31-at-61039-pm_1774962404

Read More 19 साल तक बिलासपुर में जमाए रखा डेरा, NTPC में करता रहा काम, फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रहा बांग्लादेशी STF के हत्थे चढ़ा

इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने न केवल नशीले पदार्थ जब्त किए, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक, पिकअप, कार और बाइक भी जब्त किए हैं। इससे यह साफ होता है कि तस्करी का नेटवर्क संगठित और बहुस्तरीय तरीके से काम कर रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह नेटवर्क ओडिशा से नशे की खेप लाकर छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान तक सप्लाई कर रहा था। इस कार्रवाई से इस पूरे इंटर-स्टेट सिंडिकेट की बड़ी कड़ी सामने आई है। महासमुंद पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन में अन्य जिलों की पुलिस और क्राइम ब्रांच का भी सहयोग मिला, जिससे कम समय में बड़ी सफलता हासिल की जा सकी। comp-131774960354-1_1774977392

पिछले तीन महीनों में जिले में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान हजारों किलो गांजा जब्त कर सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो इस बात का संकेत है कि प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहा है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के संगठित नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी