Raipur Double Murder: बर्खास्त पुलिसकर्मी बना हैवान, पत्नी-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर खुद थाने में किया सरेंडर

Raipur Double Murder: बर्खास्त पुलिसकर्मी बना हैवान, पत्नी-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर खुद थाने में किया सरेंडर

रायपुर: राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने घरेलू विवाद के बीच अपनी पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

आरोपी गुलाब साहू ने आज सुबह करीब 7 बजे पहले अपनी पत्नी लता साहू पर हमला किया और फिर अपनी सौतेली बेटी 22 वर्षीय चित्रा साहू को भी मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद उसने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जिससे मामला और भी चौंकाने वाला बन गया है।whatsapp-image-2026-04-01-at-152337_1775037379

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार के भीतर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस हिंसक घटना की वजह बना। बताया जा रहा है कि लता साहू ने चार साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी, जबकि चित्रा उनकी पहली शादी से बेटी थी। इस पारिवारिक पृष्ठभूमि को भी पुलिस जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Read More नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर से दोनों के खून से सने शव बरामद किए। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पुलिस घटना के हर पहलू को खंगाल रही है।whatsapp-image-2026-04-01-at-152338_1775037297

Read More Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पहले पुलिस विभाग में कार्यरत था, लेकिन अनुशासनहीनता के चलते उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। फिलहाल, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे के सटीक कारणों का खुलासा किया जा सके।

यह घटना न केवल पारिवारिक विवाद के खतरनाक रूप को दर्शाती है, बल्कि समाज में बढ़ती घरेलू हिंसा की गंभीर समस्या को भी उजागर करती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी