CG Double Murder: घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से मर्डर, मुखौटा छोड़ भागे हत्यारे, क्या लूट के लिए हुई हत्या या रची गई साजिश? जांच में जुटी पुलिस

CG Double Murder: घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से मर्डर, मुखौटा छोड़ भागे हत्यारे, क्या लूट के लिए हुई हत्या या रची गई साजिश? जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हुई डबल मर्डर की वारदात ने इलाके की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव में अज्ञात हमलावरों ने घर के भीतर सो रहे बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मृतकों की पहचान छतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई के रूप में हुई है। दोनों अपने घर में आराम कर रहे थे, तभी देर रात हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। घटनास्थल पर खून से सने पैरों के निशान पाए गए हैं, जो आरोपियों के भागने की दिशा की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके साथ ही मौके से एक मुखौटा भी बरामद हुआ है, जिससे यह आशंका मजबूत हुई है कि आरोपी अपनी पहचान छिपाकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थेimage-63

Read More हार्वेस्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, किशोरी समेत दो की दर्दनाक मौत

प्रारंभिक जांच में पुलिस लूट या चोरी की नीयत से हत्या की आशंका जता रही है, हालांकि अन्य संभावित एंगल जैसे आपसी रंजिश या पूर्व योजना को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं, ताकि घटनाक्रम की सटीक कड़ी जोड़ी जा सके।

Read More उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ग्रामीणों में इस घटना के बाद गहरी दहशत है, वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। यह वारदात न केवल एक जघन्य अपराध के रूप में सामने आई है, बल्कि ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस हाई-प्रोफाइल केस का खुलासा कितनी तेजी से कर पाती है।

Latest News

जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप
खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम