मोबाइल यूजर्स सावधान! Android God Mode मैलवेयर से बैंक अकाउंट खाली होने का है खतरा, सरकार ने किया अलर्ट

मोबाइल यूजर्स सावधान! Android God Mode मैलवेयर से बैंक अकाउंट खाली होने का है खतरा, सरकार ने किया अलर्ट

Android God Mode Malware Alert: देशभर के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए गृह मंत्रालय ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है. एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने वाले लोग खास तौर पर इस खतरे की जद में हैं. एंड्रॉयड गॉड मोड नाम का एक खतरनाक मैलवेयर तेजी से फैल रहा है. यह मैलवेयर फर्जी ऐप के जरिए यूजर्स की निजी और बैंकिंग जानकारी चुरा सकता है. सरकार ने साफ कहा है कि जरा सी लापरवाही आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकती है.

फर्जी ऐप बनकर कर रहा हमला
इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के तहत काम करने वाली एनसीटीएयू यूनिट ने इस मैलवेयर का पता लगाया है. जांच में सामने आया कि यह मैलवेयर बैंकिंग और सरकारी सेवाओं के नाम पर नकली ऐप बनाकर लोगों को फंसाता है. ये फर्जी ऐप एसबीआई योनो, आरटीओ चालान, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट और कस्टमर सपोर्ट जैसी सेवाओं का रूप लेकर सामने आते हैं. आम यूजर इन्हें असली समझकर डाउनलोड कर लेता है. जैसे ही ये ऐप फोन में इंस्टॉल होते हैं, यह धीरे धीरे यूजर की जानकारी तक पहुंच बनाना शुरू कर देते हैं. यही से साइबर ठगी का खेल शुरू होता है.

एक्सेसिबिलिटी परमिशन से पूरा कंट्रोल
गृह मंत्रालय की एडवाइजरी में बताया गया है कि यह मैलवेयर एक्सेसिबिलिटी परमिशन का गलत फायदा उठाता है. यह परमिशन मिलने के बाद ऐप फोन के लगभग हर फंक्शन तक पहुंच हासिल कर लेता है. इसकी मदद से हैकर यूजर की स्क्रीन देख सकता है, पासवर्ड पढ़ सकता है और बैंकिंग डिटेल्स तक पहुंच सकता है. कई बार यूजर को इसकी भनक तक नहीं लगती. यही वजह है कि इसे बेहद खतरनाक माना जा रहा है, क्योंकि यह बिना जानकारी के पूरी डिवाइस को कंट्रोल कर सकता है.

Read More Vivo V80 Price Leak: 6 अक्टूबर को लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा! 7200mAh बैटरी और Zeiss कैमरा से लैस होगा फोन

तुरंत करें ये काम
सरकार ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे केवल गूगल प्ले स्टोर या भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही ऐप डाउनलोड करें. किसी अनजान ऐप को एक्सेसिबिलिटी परमिशन देने से बचें. वॉट्सऐप या अन्य प्लेटफॉर्म पर आने वाले लिंक और एपीके फाइल से खास सावधान रहने को कहा गया है. अगर कोई ऐप संदिग्ध लगे तो उसे तुरंत डिलीट करें और उसकी परमिशन चेक करें. अगर कोई साइबर फ्रॉड का शिकार होता है, तो वह 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकता है या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकता है. सरकार ने लोगों से सतर्क रहने और जागरूकता बढ़ाने की अपील की है.

Read More Xiaomi 17T Price Hike: फिर महंगा हुआ Xiaomi का प्रीमियम फोन, अब इतनी हो गई कीमत

Tags:

Latest News

बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला
132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार
Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
केंद्रीय जेल में कैमरा ऑन, नियमों की उड़ाई धज्जियां; रोकने पर प्रहरी से भिड़े दो युवक
Hormuz Strait Attack: होर्मुज में कुवैती ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल स्ट्राइक, 5 भारतीय सुरक्षित; ओमानी अधिकारियों ने कराया रेस्क्यू
Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा
CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार
डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश
CG Crime News: 45 पेटी शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, तस्कर फरार; मुखबिरी के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई टीम
Xiaomi 17T Price Hike: फिर महंगा हुआ Xiaomi का प्रीमियम फोन, अब इतनी हो गई कीमत
Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय
Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग